फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rising food prices have disrupted the budget

Prayagraj News: खाद्य सामग्रियों की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा बजट

Thu, 30 Jul 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 30 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rising food prices have disrupted the budget
करनाईपुर। दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्रियों की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। खेतिहर मजदूर, छोटे कर्मचारी और सीमित आय वाले परिवारों के सामने घर चलाना बड़ी चुनौती बन गया है। प्रतिदिन 100 से 200 रुपये कमाने वाले मजदूरों के लिए परिवार का भरण पोषण करना कठिन होता जा रहा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि बीते 15 दिनों में कई खाद्य सामग्रियों के दामों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, जिससे रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। किराना व्यापारी संजय कुमार पटेल ने बताया कि पिछले कुछ समय से खाद्य तेल, दाल, घी और अन्य आवश्यक खाद्य सामग्रियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

15 दिन पहले इतना था दाम
पहले अब

आलू 15 20

जीरा 240 250

टमाटर 30 40

पालक 20 30

सूखी मिर्च 240 260

लहसुन 140 160

सरसों का तेल 170 185

डालडा घी 150 170

रिफाइंड तेल 140 150

अरहर 110 120

चीनी 48 50

गुड़ 55 65
(नोट : दाम प्रति किलो रुपये में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article