फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rising commercial LPG cylinder prices have left restaurant owners in a fix.

Prayagraj News: कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की बढ़ी कीमतों ने रेस्टोरेंट संचालकों को उलझाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Rising commercial LPG cylinder prices have left restaurant owners in a fix.
कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों के व्यंजनों के दाम बढ़ सकते हैं। हालांकि इस संबंध में मिठाई की दुकान व रेस्टोरेंट के संचालकों ने कोई निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन

संचालक आने वाले दिनों में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत कम होने की उम्मीद कर रहे हैं। उनका कहना है कि अचानक कीमत बढ़ाने से ब्रिक्री पर असर पड़ेगा इसलिए अभी इस पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


जॉर्ज टाउन में रेस्टोरेंट संचालक दिलीप केसरवानी ने बताया कि अभी डोसे की कीमत 100 से 150 रुपये के बीच है। आने वाले दिनों में सिलिंडर के दाम कम नहीं हुए तो दाम में 20 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। इससे ग्राहकों की संख्या में कमी भी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैगोर टाउन में मिठाई की दुकान के संचालक कल्याण दत्ता ने बताया कि सिलिंडर के दाम बढ़ने से मुनाफा कम होगा। कर्मचारियों को सैलरी देने में भी परेशानी होगी। अगर दाम बढ़ा देंगे तो बिक्री कम हो सकती है।


इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन कर रहीं खुशी यादव व नैंसी राज ने बताया कि वो हॉस्टल में रहती हैं। फिलहाल उनका खाने पर एक महीने का खर्च तीन से चार हजार रुपये के बीच होता है। लेकिन कमर्शियल सिलिंडर महंगा होने से मासिक खर्च बढ़ने बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed