फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Right now only movies will be shown in PVR and Star World

अभी सिर्फ पीवीआर और स्टार वर्ल्ड में दिखाई जाएंगी फिल्में

Thu, 15 Oct 2020 01:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Oct 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Right now only movies will be shown in PVR and Star World
पीवीआर प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला

सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए अभी एक दिन और इंतजार करना होगा। फिलहाल सिर्फ दो सिनेमाघरों में फिल्में दिखाई जाएंगी। अन्य सिनेमाघर में एक नवंबर से फिल्में लगेंगी। इससे पहले उन्हें कोविड संक्रमण के मद्देनजर जारी गाइडलाइन के अनुसार सारे इंतजाम करने होंगे।

विज्ञापन

Right now only movies will be shown in PVR and Star World
prayagraj news : PVR Prayagraj - फोटो : prayagraj

प्रशासन ने बृहस्पतिवार से सिनेमा हॉल खोले जाने की अनुमति दे दी है। इस बाबत गाइड लाइन भी जारी की गई है। अभी यहां पीवीआर और स्टार वर्ल्ड के संचालकों ने फिल्में दिखाने का प्रस्ताव भेजा है। पीवीआर में भी चार में से सिर्फ दो ऑडी में फिल्में दिखाई जाएंगी। दोनों ऑडी शुक्रवार से चालू होंगे। वहीं स्टार वर्ल्ड में भी सिर्फ दो ऑडी में फिल्में चलेंगी। संचालक आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि कोई नई फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Right now only movies will be shown in PVR and Star World
prayagraj news : Prayagraj Star World - फोटो : prayagraj
ऐसे में अभी तान्हाजी, गुड न्यूज, स्पाइडरमैन जैसी फिल्में दिखाई जाएंगी। प्रभारी सहायक मनोरंजन कर अधिकारी अरविंद वर्मा ने बताया कि सिनेमाहॉल के संचालन को लेकर बुधवार को बैठक हुई। उसमें संचालकों को गाइड लाइन से अवगत कराने के साथ उसके अनुसार सभी इंतजाम करने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि अभी ज्यादातर सिनेमाहॉल में गाइड लाइन के अनुसार तैयारी नहीं है। इसलिए उन्हें तैयारी का मौका दिया गया है। अन्य 10 सिनेमाहाल एक नवंबर से संचालित होंगे।

वाटर पार्क खोलने के लिए अभी कोई प्रस्ताव नहीं

केंद्र सरकार ने वाटर पार्क खोलने की भी अनुमति दे दी है। यहां भी दो वाटर पार्क हैं लेकिन अभी किसी ने भी इसे खोले जाने का प्रस्ताव नहीं भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed