{"_id":"5f8755988ebc3e9b90282fbd","slug":"right-now-only-movies-will-be-shown-in-pvr-and-star-world","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभी सिर्फ पीवीआर और स्टार वर्ल्ड में दिखाई जाएंगी फिल्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी सिर्फ पीवीआर और स्टार वर्ल्ड में दिखाई जाएंगी फिल्में
Thu, 15 Oct 2020 01:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
पीवीआर प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए अभी एक दिन और इंतजार करना होगा। फिलहाल सिर्फ दो सिनेमाघरों में फिल्में दिखाई जाएंगी। अन्य सिनेमाघर में एक नवंबर से फिल्में लगेंगी। इससे पहले उन्हें कोविड संक्रमण के मद्देनजर जारी गाइडलाइन के अनुसार सारे इंतजाम करने होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
prayagraj news : PVR Prayagraj
- फोटो : prayagraj
प्रशासन ने बृहस्पतिवार से सिनेमा हॉल खोले जाने की अनुमति दे दी है। इस बाबत गाइड लाइन भी जारी की गई है। अभी यहां पीवीआर और स्टार वर्ल्ड के संचालकों ने फिल्में दिखाने का प्रस्ताव भेजा है। पीवीआर में भी चार में से सिर्फ दो ऑडी में फिल्में दिखाई जाएंगी। दोनों ऑडी शुक्रवार से चालू होंगे। वहीं स्टार वर्ल्ड में भी सिर्फ दो ऑडी में फिल्में चलेंगी। संचालक आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि कोई नई फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
prayagraj news : Prayagraj Star World
- फोटो : prayagraj
ऐसे में अभी तान्हाजी, गुड न्यूज, स्पाइडरमैन जैसी फिल्में दिखाई जाएंगी। प्रभारी सहायक मनोरंजन कर अधिकारी अरविंद वर्मा ने बताया कि सिनेमाहॉल के संचालन को लेकर बुधवार को बैठक हुई। उसमें संचालकों को गाइड लाइन से अवगत कराने के साथ उसके अनुसार सभी इंतजाम करने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि अभी ज्यादातर सिनेमाहॉल में गाइड लाइन के अनुसार तैयारी नहीं है। इसलिए उन्हें तैयारी का मौका दिया गया है। अन्य 10 सिनेमाहाल एक नवंबर से संचालित होंगे।