{"_id":"64e3589bba20ae8a0408b03b","slug":"richa-wrote-a-letter-to-the-commissioner-demanding-action-a-case-has-been-registered-against-sp-leader-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : रिचा ने कमिश्नर को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग, सपा के ट्विटर हैंडल संचालक पर दर्ज कराया है केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : रिचा ने कमिश्नर को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग, सपा के ट्विटर हैंडल संचालक पर दर्ज कराया है केस
Mon, 21 Aug 2023 05:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 21 Aug 2023 05:59 PM IST
सार
पत्र में रिचा ने कहा है कि मनीष पर पहले भी दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोप है कि वह इससे पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
डॉ. ऋचा सिंह, पूर्व सपा नेत्री।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रिचा सिंह ने रविवार को पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजा। गुहार लगाई कि उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी सपा के ट्विटर हैंडल संचालक मनीष जगन अग्रवाल पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
पत्र में रिचा ने कहा है कि मनीष पर पहले भी दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोप है कि वह इससे पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उस पर कार्रवाई न होने से उन्हें खतरा है। बता दें कि एक दिन पहले रिचा ने सीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। इसमें आरोप लगाया कि उनके एक ट्वीट के उत्तर में उसने महिलाओं के लिए और व्यक्तिगत उनके लिए अशोभनीय, निंदनीय, बेहद भद्दी, अपमानित करने वाली और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
वह खुलेआम सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से उनके निजी जीवन को अपमानित करने और देख लेने की धमकी दे रहा है। इस मामले में शिवकुटी पुलिस रिचा का बयान दर्ज कर चुकी है। अब एक टीम आरोपी से पूछताछ के लिए लखनऊ भेजी जानी है। एसीपी राजेश यादव ने बताया कि साक्ष्य संकलन करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन