फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   reward of five lakh rupees declared on five accused including Atiq Ahmed's absconding son Asad

Umesh Pal Hatyakand : अतीक अहमद के फरार पुत्र असद समेत पांच आरोपियों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित

Mon, 13 Mar 2023 10:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 10:14 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल माफिया अतीक अहमद के फरार पुत्र असद समेत पांच शूटरों के खिलाफ शासन ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। अभी तक इन लोगों के खिलाफ ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
reward of five lakh rupees declared on five accused including Atiq Ahmed's absconding son Asad
Prayagraj News : अतीक अहमद और असद अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल माफिया अतीक अहमद के फरार पुत्र असद समेत पांच शूटरों के खिलाफ शासन ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। अभी तक इन लोगों के खिलाफ ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस इनकी देश के कई राज्यों सहित पड़ोसी देश नेपाल में भी तलाश कर रही है। घटना के 18 दिन बीत जाने के बाद भी इनका सुराग न मिलने पर इनके सिर पर रखे गए ढाई लाख के इनाम को बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है। पांच का लाख का इनामी होने के बाद असद अहमद अतीक अहमद के परिवार का सबसे बड़ा इनामी और यूपी का मोस्ट वांटेड बन गया है।

विज्ञापन


 

शासन ने जारी किया आदेश

विज्ञापन

इन लोगों को पर घोषित हुआ पांच लाख का इनाम

राज्यपाल की संस्तुति पर जिन लोगों पर शासन ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया है उसमें असद अहमद पुत्र अतीक अहमद, निवासी चकिया थाना खुल्दाबाद प्रयागराज, अरमान पुत्र समीम निवासी महात्मा गांधी मार्ग, सिविल लाइंस प्रयागराज, गुलाम पुत्र मकसूदन निवासी मेंहदौरी थाना शिवकुटी प्रयागराज, गुड्डू मुस्लिम पुत्र शफीक अहमद निवासी लाला की सराय थाना शिवकुटी, साबिर पुत्र नसीर निवासी मरियाडीह थाना पुरामुफ्ती प्रयागराज शामिल हैं। 

असद समेत पांचों शूटर प्रयागराज के सबसे बड़े इनामी बने

अतीक के बेटे असद, गुड्डू मुस्लिम, अरमान, साबिर और गुलाम पर प्रदेश का सबसे बड़ा इनाम घोषित हुआ है। आजादी के बाद अब तक किसी भी फरार आरोपी या आरोपियों पर पांच लाख का इनाम घोषित नहीं हुआ था। पांच लाख तो दूर की बात ढाई लाख का इनाम भी इससे पहले महज कुछ ही लोगों पर रखा गया था। प्रयागराज में सबसे पहले एक लाख का इनाम 2010 में अशरफ पर रखा गया था।

नंदी हमला मामले के मुख्य आरोपी राजेश पायलट पर सबसे ज्यादा ढाई लाख का इनाम रखा गया। इसके बाद अतीक के बड़े बेटे उमर पर भी ढाई का इनाम घोषित हुआ था। फिर उमेश पाल हत्याकांड में असद समेत अन्य आरोपियों पर भी ढाई ढाई लाख का इनाम हुआ था। अब असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम, अरमान और साबिर पर पांच पांच लाख का इनाम घोषित कर दिया गया। पांचों प्रयागराज के सबसे बड़े इनामी बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed