आरआरबी : एनटीपीसी अभ्यर्थियों को राहत, जारी हुआ संशोधित परिणाम
देश भर के सभी आरआरबी द्वारा 35 हजार से अधिक पदों के लिए एक करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए आयोजित सीबीटी-1 परीक्षा के नतीजे 15 जनवरी 22 को आए थे। इसके तहत कई उम्मीदवारों को एक से अधिक पद के लिए सफल घोषित किया गया था। इसे लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे भर्ती बोर्ड के नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) अभ्यर्थियों को रेलवे बोर्ड ने बड़ी राहत दी है। परीक्षा परिणाम को लेकर प्रयागराज, पटना आदि शहरों में हुए आंदोलन के बाद रेलवे ने अभ्यर्थियों की मांग के अनुरूप एनटीपीसी के विभिन्न पदों का संशोधित परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज की बात करें तो यहां 4030 पदों के लिए 20 गुना अभ्यर्थी (80632) अगले चरण के लिए सीबीटी-2 परीक्षा देंगे। परीक्षा मई 2022 में संभावित है। इसकी तिथि जल्द जारी होगी।
दरअसल देश भर के सभी आरआरबी द्वारा 35 हजार से अधिक पदों के लिए एक करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए आयोजित सीबीटी-1 परीक्षा के नतीजे 15 जनवरी 22 को आए थे। इसके तहत कई उम्मीदवारों को एक से अधिक पद के लिए सफल घोषित किया गया था। इसे लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी थी। प्रयागराज, पटना आदि शहरों में परीक्षा परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों ने जबर्दस्त हंगामा भी किया। उम्मीदवारों की मांग थी कि सीबीटी-1 के प्रदर्शन के आधार पर 20 गुना ‘यूनीक’ उम्मीदवार शार्ट लिस्ट किए जाएं।
बवाल के बाद अभ्यर्थियों से मांगे गए थे सुझाव
इसके बाद रेल मंत्रालय ने उच्चाधिकार समिति का गठन किया। इस कमेटी के सदस्य प्रयागराज भी आए। यहां अभ्यर्थियों से लिखित सुझाव लिए गए। कुछ से कमेटी सदस्यों ने सीधी वार्ता भी की। उनकी आपत्तियों की समीक्षा के बाद समिति ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर हर पद के लिए निर्धारित कट-ऑफ के अनुसार उम्मीदवारों की शार्टलिस्टिंग का सुझाव दिया था। इसी क्रम में आरआरबी प्रयागराज समेत अन्य आरआरबी ने संशोधित परिणाम बुधवार को जारी कर दिया।
बोर्ड ने एनटीपीसी सीबीटी- 1 के लिए संशोधित स्कोर कार्ड डाउनलोड लिंक को भी एक्टिव कर दिया है। आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली के अनुसार जो उम्मीदवार रेलवे की एनटीपीसी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना नया स्कोर कार्ड अपने संबंधित जोन की आरआरबी की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।
आरआरबी प्रयागराज का संशोधित परिणाम
पे लेवल पद का नाम कुल पद सफल अभ्यर्थियों की संख्या
लेवल-6 कामर्शियल अप्रेंटिस, स्टेशन मास्टर 516 10322
लेवल-5 गुड्स गार्ड, सीनियर कामर्शियल कम टिकट क्लर्क 2587 51748
लेवल-3 कामर्शियल कम टिकट क्लर्क 269 5389
लेवल-2 जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, एकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट आदि 658 13173