{"_id":"63459439418ff76b987aa928","slug":"review-officer-s-daughter-hanged-herself-mother-and-father-forgive-me-in-suicide-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : समीक्षा अधिकारी की बेटी ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा... मम्मी-पापा मुझे माफ करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : समीक्षा अधिकारी की बेटी ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा... मम्मी-पापा मुझे माफ करना
Tue, 11 Oct 2022 09:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 11 Oct 2022 09:46 PM IST
सार
राजापुर निवासी राजकुमार यादव समीक्षा अधिकारी हैं। उनकी तीन बेटियां हैं जिनमें सावित्री दूसरे नंबर की थी। वह बीटीसी की तैयारी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया कि रोज की तरह सोमवार रात भी खाना खाने के बाद वह सोने चली गई।
विज्ञापन
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैंट के राजापुर में रहने वाली समीक्षा अधिकारी की बेटी सावित्री यादव (21) ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घरवालों को इसकी जानकारी हुई। सुसाइड नोट में उसने खुद के डिप्रेशन में होने की बात लिखी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
राजापुर निवासी राजकुमार यादव समीक्षा अधिकारी हैं। उनकी तीन बेटियां हैं जिनमें सावित्री दूसरे नंबर की थी। वह बीटीसी की तैयारी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया कि रोज की तरह सोमवार रात भी खाना खाने के बाद वह सोने चली गई।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह बहुत देर तक नहीं जगी तो मां दूसरे तल पर बने कमरे में पहुंचीं। वहां देखा कि वह फांसी पर लटकी हुई है। उनकी चीख सुनकर घरवाले जुट गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
जांच पड़ताल में पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि मम्मी-पापा मुझे माफ करना। मैं डिप्रेशन मैं हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं। कैंट इंस्पेक्टर रुकुमपाल सिंह ने बताया कि यह नहीं पता चल सका कि छात्रा किस कारण से डिप्रेशन में थी। घरवाले भी कुछ बता नहीं पाए। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।