फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Revenue inspector caught red-handed taking bribe, Vigilance team nabbed on woman's complaint

Bribe Case : घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया राजस्व निरीक्षक, महिला की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने दबोचा

Sun, 25 Jun 2023 03:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 03:48 PM IST
सार

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव की रहने वाली महिला अनुराधा अंबेडकर ने बताया कि वह अपनी आबादी की भूमि पर नए मकान का निर्माण करा रही है। मकान का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसी बीच सप्ताह भर पहले हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक बाबूगंज सुप्रीम सिंह गांव पहुंचे।

विज्ञापन
Revenue inspector caught red-handed taking bribe, Vigilance team nabbed on woman's complaint
Bribe

विस्तार

लखनऊ से आई विजिलेंस टीम ने शनिवार शाम फूलपुर में तैनात एक राजस्व निरीक्षक को महिला से घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम पकड़े गए राजस्व निरीक्षक के पास से हजारों रुपये नकदी भी बरामद की है। विजिलेंस टीम उसे पकड़कर थरवई थाने ले गई। जहां कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव की रहने वाली महिला अनुराधा अंबेडकर ने बताया कि वह अपनी आबादी की भूमि पर नए मकान का निर्माण करा रही है। मकान का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसी बीच सप्ताह भर पहले हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक बाबूगंज सुप्रीम सिंह गांव पहुंचे। निर्माणाधीन मकान की जमीन को नवीन परती की भूमि पर बताकर काम रोक दिया।
विज्ञापन


परेशान अनुराधा अंबेडकर लेखपाल व राजस्व निरीक्षक का चक्कर लगाने लगी। आरोप है कि राजस्व निरीक्षक ने उससे घूस की मांग की तो वह नहीं दे पाई। इस कारण उसका निर्माण नहीं होने दिया जा रहा था। उसने रिश्वत के रूप में छह हजार रुपये देने के लिए शनिवार को राजस्व निरीक्षक से वादा किया। इसी बीच अनुराधा ने उच्चाधिकारियों के साथ ही विजिलेंस टीम से मामले की शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अनुराधा ने चिरौड़ा चौराहे पर राजस्व निरीक्षक सुप्रीम सिंह को घूस का पैसा देने के लिए बुलाया। इस बीच रुपये देते समय विजिलेंस टीम ने कानूनगो सर्किल बाबूगंज में तैनात राजस्व निरीक्षक सुप्रीम सिंह को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम उसे थरवई थाने ले गई। जहां लिखापढ़ी व कार्रवाई में जुटी है। सुप्रीम सिंह फूलपुर तहसील में पिछले कई वर्षों से लेखपाल के पद पर कार्यरत है।

कई बार घूस लेने की शिकायत उच्चाधिकारियों से हो चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही नहीं तहसील के अधिकारियों का कृपापात्र होने की वजह से उसे लेखपाल के स्थान पर राजस्व सर्किल बाबूगंज में कानूनगो का भी चार्ज सौंप दिया गया। यह चर्चा है कि जब से राजस्व निरीक्षक पद की जिम्मेदारी मिली तब से वह काश्तकारों को परेशान कर रुपये वसूलने में लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed