{"_id":"5e4eea468ebc3ef26c09a6c1","slug":"returned-1-20-lakh-to-injured-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस कर्मियों की ईमानदारी बनी मिसाल, घायल सब्जी कारोबारी के लौटाए 1.20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस कर्मियों की ईमानदारी बनी मिसाल, घायल सब्जी कारोबारी के लौटाए 1.20 लाख
Fri, 21 Feb 2020 01:51 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेस 108 के कर्मचारियों की ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा मिसाल बन गई। सूचना पर लखनऊ हाइवे पर घायल सब्जी कारोबारी को अस्पताल पहुंचाकर कर्मचारियों ने उसके पास से दुर्घटनास्थल पर मिले एक लाख बीस हजार रुपये वापस किए।
नवाबगंज थाने पर तैनात एंबुलेंस 108 को भोर में करीब सवा तीन बजे कॉल आई। बताया गया कि लखनऊ रोड पर मंसूराबाद हाईवे पर सब्जी लेने मुंडेरा आ रही पिकअप किसी ट्रक की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वहां पहुंचे एंबुलेंस कर्मी(ईएमटी) बिनोद कुमार गिरि और पायलट मुकेश कुमार ने घायल राम सुमेर और रामधनी निवासी कुंडा प्रतापगढ़ को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी कौडिहार में भर्ती कराया।
नों घायलों की हालत में सुधार आया तो अधीक्षक डॉ. दीपक तिवारी के सामने मौके से मिला सामान और 1.20 लाख रुपये वापस किए। घायलों ने एंबुलेंस कर्मियों की ईमानदारी को सराहा है। 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्र ने दोनों कर्मचारियों की ईमानदारी को मिसाल करार दिया। उन्होेंने कहाकि दोनों को सम्मानित किया जाएगा। शाम को उन्हें एंबुलेंस परिवार की तरफ से धन्यवाद पत्र दिया गया।