फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Retiring railway employees will no longer receive gold-plated silver medals.

Prayagraj News: सेवानिवृत्त होने वाले रेलकर्मियों को अब नहीं मिलेगा गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Retiring railway employees will no longer receive gold-plated silver medals.
रेलवे ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अफसरों को सम्मानित करने की दशकों पुरानी परंपरा में बड़ा बदलाव किया है। अब सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल नहीं मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगा दी है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की प्रिसिंपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रेनू शर्मा ने उत्तर मध्य रेलवे के सभी जोन के महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

दरअसल, प्रत्येक माह के आखिरी कार्यदिवस पर मंडल रेल प्रबंधक एवं जोनल मुख्यालय में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों का समापन भुगतान किया जाता है। उन्हें गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल दिया जाता है। लेकिन, 30 जनवरी को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय आगरा, झांसी और प्रयागराज के साथ उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में सेवानिवृत्त होने हो रहे कर्मचारियों को समापन भुगतान के साथ मेडल नहीं दिया जाएगा। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी का कहना है कि रेलवे बोर्ड ने जो आदेश दिया है उसे एनसीआर में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद आदेश जारी
- रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लिया गया है। पत्र में उन पदकों के बारे में भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जो पहले से खरीदे जा चुके हैं या स्टॉक में उपलब्ध हैं। रेलवे बोर्ड ने निर्देश दिया है कि वर्तमान में उपलब्ध सिल्वर मेडल वापस खातों में दर्ज किया जाए। इन पदकों का उपयोग रेलवे की अन्य उपयुक्त गतिविधियों में किया जाए ताकि संसाधनों का सही इस्तेमाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने जताई नाराजगी, आदेश वापस लेने की मांग
- गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल न दिए जाने के आदेश पर नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ ने नाराजगी जताई है। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी आलोक सहगल ने कहा कि रेलकर्मी की सेवानिवृत्ति का दिन उसके लिए खास होता है। रेलवे बोर्ड अपना आदेश वापस लेना चाहिए। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री आरडी यादव ने भी इस निर्णय पर हैरानी जताई। कहा कि बोर्ड पुनर्विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed