फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Retired teacher brutally murdered, blood-soaked body found on bed, dispute with son

प्रयागराज : पेंशन का पैसा न देने पर बेटे ने की पिता की हत्या, रात में सोते समय धारदार हथियार से बोला हमला

Mon, 15 May 2023 03:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 May 2023 03:39 PM IST
सार

सिसई सिपाह गांव निवासी सूर्यभान सिंह (65) रिटायर्ड शिक्षक थे। रविवार की रात को वह भोजन करने के बाद सो गए थे। सोमवार की सुबह वह काफी देर तक नहीं उठे। परिजनों ने जब जगाने का प्रयास किया तो उनका बिस्तर पर खून से लथपथ शव पड़ा था। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। 

विज्ञापन
Retired teacher brutally murdered, blood-soaked body found on bed, dispute with son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेंशन का पैसा न देने पर बेटे ने शिक्षक पद से रिटायर्ड पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई, जब वह देर तक सोकर नहीं उठे। घटना को अंजाम देने के बाद बेटा फरार हो गया है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन


मऊआइमा के सिसई सिपाह गांव में रिटायर्ड शिक्षक की हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह उनका खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना से परिवार के साथ ही गांव में भी सनसनी फैल गई। कुछ दिन पहले ही बेटे से जमकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सूर्यभान सिंह (65) रिटायर्ड शिक्षक थे। रविवार की रात को वह भोजन करने के बाद सो गए थे। सोमवार की सुबह वह काफी देर तक नहीं उठे। परिजनों ने जब जगाने का प्रयास किया तो उनका बिस्तर पर खून से लथपथ शव पड़ा था। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। यह देख परिवार में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे से हुआ था बंटवारे को लेकर विवाद


मृतक सूर्यभान के चार बेटे राजू सिंह, जीतेंद्र सिंह, दुर्गेश और सुनील सिंह हैं। कुछ दिन पहले सूर्यभान का बेटे दुर्गेश सिंह से बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। बताया जाता  है कि सूर्यभान सिंह दूसरे नंबर के बेटे जीतेंद्र प्रताप सिंह को ज्यादा चाहते थे। इससे तीसरे नंबर का बेटा दुर्गेश का पिता से हमेशा विवाद होता था। वह पिता से पेंशन के पैसे की मांग करता था लेकिन पिता उसकी बात को अनसुना कर देते थे। कुछ दिन बाद दुर्गेश के बेटी की शादी होनी है।

वह पिता पर पैसे के लिए दबाव बना रहा था। पैसा न देने से आक्रोशित होकर उसने हत्या की योजना बनाई। रात में जब सूर्यभान सिंह खाना खाकर सो गए तो दुर्गेश ने धारदार हथियार से उन पर हमला बोल दिया। सिर पर कई प्रहार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दुर्गेश फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह तब हुई जब वह सूर्यभान सिंह को जगाने के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed