फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Retired Justice VK Shukla's last rites took place at Rasulabad Ghat

Prayagraj News: सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति वीके शुक्ल का रसूलाबाद घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Retired Justice VK Shukla's last rites took place at Rasulabad Ghat
सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति वीके शुक्ल का अंतिम संस्कार रविवार को रसूलाबाद घाट पर सुबह लगभग 10 बजे किया गया। उनके बेटे प्रशांत शुक्ल ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान घाट पर हाईकोर्ट के वर्तमान एवं पूर्व जज, अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति वीके शुक्ल का दिल्ली में शनिवार को निधन हुआ था। उनके शव को प्रयागराज उनके निवास स्थान पर लाया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रविवार की सुबह उनके आवास पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश समेत बड़ी संख्या में न्यायाधीश उपस्थित रहे। वहीं, पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को घाट पर अंतिम विदाई देने वालों में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजय भनोट, न्यायमूर्ति समित गोपाल, न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर, न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति वीसी दीक्षित, न्यायमूर्ति गौतम चौधरी आदि न्यायाधीश उपस्थित रहे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से कई वरिष्ठ अधिवक्ता भी मौजूद रहे। हाईकोर्ट के वकीलों में सीनियर एडवोकेट ओपी सिंह, विजय गौतम, अनिल भूषण, अखिलेश सिंह, नितिन शर्मा, रामानंद पांडेय, कमल सिंह यादव, आलोक कुमार यादव, वीसी राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed