{"_id":"62d8ff8a428bb25cff520339","slug":"results-of-cbse-board-examinations-may-be-released-today-preparations-for-the-board-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Result: आज जारी हो सकता है सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट, बोर्ड की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Result: आज जारी हो सकता है सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट, बोर्ड की तैयारियां पूरी
Thu, 21 Jul 2022 12:56 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:56 PM IST
सार
बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट में इस बार सबसे पीछे सीबीएसई ही रहा है। यूपी बोर्ड और CISCE की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम तो पहले ही जारी हो चुका है। अब सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल छात्र-छात्राओं को अपने परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा परिणाम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की12वीं और 10वीं का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को जारी हो सकता है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में आज दोपहर बाद रिजल्ट जारी होने की पूरी संभावना बोर्ड के अधिकारी जता रहे हैं।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट में इस बार सबसे पीछे सीबीएसई ही रहा है। यूपी बोर्ड और CISCE की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम तो पहले ही जारी हो चुका है। अब सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल छात्र-छात्राओं को अपने परिणाम का इंतजार है। बृहस्पतिवार को बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने को लेकर किसी भी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों की मानें तो 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट बनकर तैयार है। ऐसे में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि आज दोपहर बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाए। हालांकि इसको लेकर अधिकारियों की बैठक लगातार जारी है।
विज्ञापन