फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Results of 73 posts of diet spokesperson psychology released

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से संबंधित खबरें

Tue, 03 Dec 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Results of 73 posts of diet spokesperson psychology released
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, इसकी इकाइयों, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रवक्ता मनोविज्ञान के 73 पदों सीधी भर्ती का परिणाम जारी कर दिया। श्रेष्ठता क्रम में जारी की गई चयनितों की सूची में अदिति श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया है जबकि सुप्रिया वर्मा को मेरिट में दूसरा और निरुपमा गुप्ता को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

प्रवक्ता मनोविज्ञान के 73 पदों में 36 पद अनारक्षित, 20 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 16 पद अनुसूचित जाति एवं एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21, 22 एवं 23 नवंबर को आयोजित किया गया था। आयोग के उप सचिव ओम प्रकाश मिश्र के अनुसार दिव्यांगजन की उपश्रेणी श्रवण हस एवं दृष्टिबाधित के पदों के सापेक्ष अभ्यर्थी उपलब्ध न होने न होने के कारण चिह्नित उपश्रेणी के अभ्यर्थियों से शासनादेश के अनुसार पदों को भरा गया है। भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के पद के सापेक्ष कोई अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं है। अनुसूचित जनजाति के पद के सापेक्ष कोई अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण रिक्त पद को अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी से भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed