फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Result released on the last day of examination, results of examinations held in constituent colleges soon

State University : परीक्षा के आखिरी दिन ही जारी कर दिया परिणाम, संघटक कॉलेजों में हुई परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द

Thu, 16 Feb 2023 10:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 10:22 PM IST
सार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। परिसर में संचालित विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के आखिरी दिन पेपर पूरा होने के कुछ देर बाद ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया।

विज्ञापन
Result released on the last day of examination, results of examinations held in constituent colleges soon
Prayagraj News : रज्जू भैया राज्य विवि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। परिसर में संचालित विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के आखिरी दिन पेपर पूरा होने के कुछ देर बाद ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया। विश्वविद्यालय में ऐसा पहली बार हुआ है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में संचालित स्नातक के तीन इंटीग्रेटेडट कोर्स और 15 विषयों में परास्नातक पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। इन पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर की परीक्षा में तकरीबन 1100 परीक्षार्थी शामिल हुए। बृहस्पतिवार को आखिरी दिन ओएमआर शीट पर आधारित पेपर की परीक्षा थी। परीक्षा पूरी होते ही कंप्यूटर के माध्यम से कॉपियों का मूल्यांकन करा लिया गया।
विज्ञापन


इससे पूर्व हुईं अन्य विषयों की परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कराया जा चुका था। अंतिम दिन हुई परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कराके कुछ देर बार ही 1100 परीक्षार्थियों का परिणाम जारी कर दिया गया। राज्य विवि के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह पहले ही घोषणा कर चुके थे कि इस बार परीक्षा के आखिरी दिन ही परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Result released on the last day of examination, results of examinations held in constituent colleges soon
Prayagraj News : रज्जू भैया राज्य विवि। - फोटो : अमर उजाला।

कुलपति ने बताया कि राज्य विवि के संघटक कॉलेजों में संचालित होने वाले पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम भी इस माह के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। सत्र 2022-23 की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 जनवरी से शुरू हुईं थीं। परीक्षा का समापन बृहस्पतिवार को हो गया। यूजी और पीजी के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए 400614 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

यह परीक्षा प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के 132 केंद्रों में आयोजित की गई। मूल्यांकन कार्य 20 जनवरी से ही शुरू करा दिया गया था। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह के अनुसार 90 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा चुका है। फरवरी के अंत तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा और इसके बाद नए सेमेस्टर की शुरुआत हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed