फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Result of the trapped 25 thousand Shicshamitron

25 हजार शिक्षामित्रों का फंस गया रिजल्ट

Wed, 14 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 14 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से प्रशिक्षण देकर शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाने की मुहिम को झटका लग सकता है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने अप्रशिक्षित शिक्षामित्रों को बीटीसी प्रशिक्षण का परिणाम 28 दिसंबर को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में कुल 91200 शिक्षामित्र पंजीकृत थे, इसमें 69739 पास, 913 फेल एवं 19766 के परिणाम अपूर्ण पाए गए थे। परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के कारण लगभग 25 हजार अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में फंस गया है।
विज्ञापन


इस परिणाम में अप्रशिक्षित एवं स्नातक शिक्षामित्रों का पत्राचार बीटीसी द्विवर्षीय पाठ्यक्रम एवं समाज कल्याण विभाग से जुड़े प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों का दूरस्थ शिक्षा विधि से बीटीसी प्रशिक्षण पाने वाले अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी परिणाम में नाम, विषय, रोलनंबर, अंकों और प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकों में गड़बड़ी सामने आई है। इन अभ्यर्थियों ने बुधवार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर अंकपत्रों की गड़बड़ी ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed