{"_id":"64c2ce0c88ba722d260faf39","slug":"result-of-ncc-a-certificate-exam-will-be-available-in-a-day-allahabad-news-c-3-1-ald1035-185942-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: एनसीसी ए प्रमाण पत्र परीक्षा का एक दिन में मिलेगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: एनसीसी ए प्रमाण पत्र परीक्षा का एक दिन में मिलेगा परिणाम
Fri, 28 Jul 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी ‘ए’ प्रमाण पत्र परीक्षा का परिणाम अब एक दिन में ही तैयार हो जाएगा। मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिससे परिणाम परीक्षा के अगले दिन ही जारी हो जाएगा। बृहस्पतिवार को एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर केपी कृष्ण कुमार और एमएनएनआईटी के निदेशक प्रो. आरएस वर्मा के बीच एनसीसी ‘ए’ प्रमाण पत्र की परीक्षा के सॉफ्टवेयर को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
एमएनएनआईटी के संगणक विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के असिस्टेंट प्रो. लेफ्टिनेंट डॉ. दिव्य कुमार के निर्देशन में छात्रों ने इस तकनीक को विकसित किया है। इससे प्रश्नपत्र बनाने से लेकर परिणाम तैयार करने तक के सभी कार्य कंप्यूटर से तैयार हो जाएंगे। इसमें कंप्यूटर विजन व इमेज प्रोसेसिंग की विधि शामिल है।
एनसीसी-ए प्रमाण पत्र की परीक्षा व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व, मानचित्र अध्ययन, शस्त्र प्रशिक्षण और सैन्य इतिहास जैसे 19 विषयों पर आधारित एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा होती है। इन विषयों पर आर्मी के पीआई स्टाफ और कॉलेज के एएनओ मिलकर एनसीसी कैडेटों को सेना के बुनियादी तत्वों का प्रशिक्षण प्रदान करते है। निदेशक प्रो. रमा शंकर वर्मा ने बताया, भविष्य में ‘बी’ व ‘सी’ प्रमाण पत्र की परीक्षा भी इस तकनीक से कराने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।