फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Result of more than four and a half lakh trainees of DLAD till 10 January

डीएलएड के साढ़े चार लाख से अधिक प्रशिक्षुओं का परिणाम 10 जनवरी तक

Sun, 20 Dec 2020 10:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Dec 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Result of more than four and a half lakh trainees of DLAD till 10 January
परीक्षा परिणाम घोषित - फोटो : de
कोरोना संक्रमण के दौरान आननफानन में पूरी हुई डीएलएल, बीटीसी की सेमेस्टर परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम तेजी से चल रहा है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से प्रदेश के सभी डायट प्राचार्यों को इस बारे में निर्देश दिया गया है कि मूल्यांकन के दौरान पूरी शुचिता बरती जाए। साथ ही बताया गया है कि डीएलएड की विभिन्न सत्रों की परीक्षाओं में शामिल साढ़े चार लाख से अधिक प्रशिक्षुओं के परिणाम 10 जनवरी तक घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से डायट प्राचार्यों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि डीएलएड 2017, 2018 एवं 2019 सत्र के तीसरे सेमेस्टर के 85 हजार प्रशिक्षुओं का परिणाम सबसे पहले 31 दिसंबर तक घोषित किया जाएगा। जनवरी में डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा को देखते हुए सचिव ने कहा है कि डीएलएड तीसरे सेमेस्टर के रिजल्ट को पहले घोषित करने की तैयारी है।
विज्ञापन


इसके बाद डीएलएड पहले सेमेस्टर के 48 हजार प्रशिक्षुओं का परिणाम जारी किया जाएगा। डीएलएड के दूसरे सेमेस्टर के विभिन्न सत्रों में सबसे अधिक 2.50 लाख परीक्षार्थी हैं। इसके साथ चौथे सेमेस्टर में भी लगभग एक लाख परीक्षार्थी हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से बताया गया है कि इन सभी को परिणाम हर हाल में 10 जनवरी तक जारी हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएलएड तीसरे सेमेस्टर के अभ्यर्थी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने के लिए जल्द परिणाम चाहते हैं। इसको लेकर परीक्षार्थियों की ओर से लगातार सचिव परीक्षा नियामक सहित निदेशक एससीईआरटी के पास अपनी बात पहुंचाई जाती रहती है। चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के बाद यह परीक्षार्थी आगे आने वाले शिक्षक भर्ती के लिए अर्ह हो जाएंगे, इस बात को ध्यान में रखकर छात्रों की ओर से परिणाम के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed