Result : इलाहाबाद विवि में कर्मचारी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, इंटरव्यू 31 जनवरी से
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में गैर शैक्षणिक कर्मचारी ग्रुप ‘ए’ एवं ‘बी’ के चार प्रकार के पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इंटरव्यू 31 जनवरी एवं एक फरवरी को इविवि के गेस्ट हाउस में आयोजित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में गैर शैक्षणिक कर्मचारी ग्रुप ‘ए’ एवं ‘बी’ के चार प्रकार के पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इंटरव्यू 31 जनवरी एवं एक फरवरी को इविवि के गेस्ट हाउस में आयोजित किया जाएगा। लिखित परीक्षा का परिणाम इविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
लिखित परीक्षा में 38 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनमें सहायक रजिस्ट्रार, सहायक इंजीनियर, हिंदी ऑफिसर और सीनियर नर्सिंग आफिसर के पद शामिल हैं। रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल की ओर से जारी परिणाम के अनुसार गैर शैक्षणिक कर्मचारी ग्रुप ‘ए’ के तहत सहायक रजिस्ट्रार के लिए नौ अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए 31 जनवरी को सुबह दस बजे बुलाया गया है।
31 जनवरी को ही हिंदी ऑफिसर पद के लिए आठ अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए 12 बजे बुलाया गया है। वहीं, गैर शैक्षणिक कर्मचारी ग्रुप ‘ए’ एवं ‘बी’ के तहत 11 बजे सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पद के इंटरव्यू के लिए पांच अभ्यर्थियों को एक फरवरी को सुबह 11 बजे बुलाया गया है। सहायक इंजीनियर (सिविल) और सहायक इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के आठ-आठ अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए एक फरवरी को दोपहर 12 बजे रिपोर्टिंग करने के लिए कहा गया है।