फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Result hundred per cent of high school seven prisons

हाईस्कूल में सात जेलों का सौ फीसदी रहा रिजल्ट

Mon, 18 May 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला इलाहाबाद Updated Mon, 18 May 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Result hundred per cent of high school seven prisons
इलाहाबाद(ब्यूरो)। मेरठ, सहारनपुर, सीतापुर, बस्ती, देवरिया, आजमगढ़ और बलिया जेलों में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम सौ फीसदी रहा। इलाहाबाद नैनी सेंट्रल जेल से दो बंदी परीक्षा में शामिल हुए और दोनों फेल हो गए, जबकि सर्वाधिक 23 बंदियों ने बरेली जेल में हाईस्कूल की परीक्षा दी और इनमें से 20 बंदी (86.9 फीसदी ) सफल रहे।
विज्ञापन


हाईस्कूल की परीक्षा के लिए प्रदेश के 35 जेलों से कुल 127 बंदियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 111 बंदी परीक्षा में शामिल हुए और इनमें से 64 बंदी (57.66 फीसदी) उत्तीर्ण घोषित किए गए। इलाहाबाद के अलावा फिरोजाबाद जेल में हाईस्कूल के लिए पांच बंदियों, मैनपुरी में एक, बिजनौर में दो, हरदोई में तीन, कानपुर नगर में चार, हमीरपुर में दो, फैजाबाद में एक, मऊ में तीन और वाराणसी जेल में एक बंदी ने परीक्षा दी और सभी फेल हो गए। वहीं, परीक्षा में शामिल गाजियाबाद जेल के दस कैदियों में नौ, मेरठ के सात में सात, मुजफ्फरनगर के 11 में सात, सहारनपुर के एक में एक, शाहजहांपुर के चार में एक, सीतापुर के दो में दो, लखनऊ के 11 में एक, सुल्तानपुर के दो में एक, बस्ती के दो में दो, देवरिया के दो में दो, आजमगढ़ के एक में एक, बलिया के एक में एक और फर्रुखाबाद के 10 कैदियों में नौ सफल हुए।
विज्ञापन


आगरा, खीरी, जालौन, ललितपुर, फतेहपुर, अंबेडकरनगर एवं कुशीनगर जेल से किसी भी बंदी ने परीक्षा के लिए पंजीकरण नहीं कराया जबकि उन्नाव जेल से एक, संतकबीर नगर से एक, गोरखपुर से दो, जौनपुर से दो एवं गाजीपुर जेल से एक बंदी ने पंजीकरण कराया लेकिन परीक्षा में नहीं शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed