{"_id":"603fa21f01392f50f80533b6","slug":"reservation-of-seats-for-panchayat-elections-demolished-veterans-fort","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पंचायत चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण से ध्वस्त हुआ दिग्गजों का दुर्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पंचायत चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण से ध्वस्त हुआ दिग्गजों का दुर्ग
Wed, 03 Mar 2021 08:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 03 Mar 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : पंचायत चुनाव
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दुंदुंभी बज चुकी है। बुधवार को सीटों का आरक्षण फाइनल होते ही चुनाव से पहले ही तमाम दिग्गज चित हो गए हैं। जिला पंचायत, बीडीसी और प्र्रधान पद की नुमाइंदगी करने की हसरत एक झटके में काफूर हो गई है। आरक्षण की तस्वीर साफ होने से कयास और अटकलों का दौर खत्म हो गया है।
विज्ञापन
बुधवार को सीटों के आरक्षण फाइनल होते ही गांव की सरकार निर्वाचित होने का सिलसिला आरंभ हो गया है। हालांकि आरक्षण ने तमाम दिग्गजों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। विकास खंड श्रृंगवेरपुरधाम की ग्राम पंचायत कमालापुर, लाई, डहरपुर उर्फ बांधपुर, पारथपुर भगदेवरा आदि सीटों का आरक्षण पहले से तब्दील हो गया है। बताया जाता है कि इन सीटों पर कई दिग्गजों की निगाहें टिकी हुई थीं।
विज्ञापन
prayagraj news : पंचायत चुनाव
- फोटो : prayagraj
सूत्रों के मुताबिक एक ग्राम पंचायत में पच्चीस साल से पति, पत्नी ही नुमाइंदगी कर रहे थे। कमोबेश जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सीटों की यही कैफियत बनी हुई है। वोटरों के परिवार का खर्च, जलपान और उनके तमाम नाज, नखरे बर्दाश्त करने में हजारों की रकम गंवा बैठे लोग लड़ाई से पहले ही आरक्षण से चित हो गए हैं। गंवई सियासत के जानकारों का कहना है कि आरक्षण के साथ ही उम्मीदवारों की अगिभन परीक्षा धरातल पर आ गई है। अब गांवों में प्रत्याशियों के चाल, चरित्र और चेहरे का विश्लेषण किया जाएगा।