{"_id":"5e878b3d8ebc3e769250394b","slug":"requesting-high-court-to-bring-sister-from-delhi-allahabad-news-ald2725457109","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी लॉकडाउन: दिल्ली में फंसी बहन को घर लाने के लिए भाई ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी लॉकडाउन: दिल्ली में फंसी बहन को घर लाने के लिए भाई ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार
Sat, 04 Apr 2020 11:23 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के एक अधिवक्ता प्रभाकर टंडन ने लॉक डाउन के दौरान दिल्ली में फंसी अपनी बहन को घर लाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण ली है। अधिवक्ता ने ई-मेल के जरिए याचिका दाखिल कर हाईकोर्ट से गुहार लगाई की उसे दिल्ली में फंसी अपनी बहन को घर लाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने याचिका में मांग की है कि स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया जाए कि वह इस बाबत उन्हें पास जारी करें। अधिवक्ता की याचिका पर संज्ञान लेकर मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने प्रदेश सरकार से इस मामले में जानकारी मांगी।
विज्ञापन
अपर शासकीय अधिवक्ता मुर्तजा अली ने कोर्ट को ई-मेल के जरिए बताया कि याची को पहले ही पास जारी कर दिया गया है। इस स्थिति में याचिका औचित्यहीन हो चुकी है। कोर्ट ने प्रदेश सरकार द्वारा दी गई जानकारी के बाद याचिका निस्तारित कर दी है।
विज्ञापन
याची का कहना था कि उनकी बहन दिल्ली किसी काम से गई थी। इस बीच लॉकडाउन की घोषणा हो गई और आवागमन के साधन बंद हो जाने से वह दिल्ली में ही फंस गई है। इस हालात में उसे पास जारी किया जाए, ताकि वह अपनी बहन को सुरक्षित घर ला सकें।