फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Report submitted to DRM in case of 3 wagons of goods train derailment in Prayagraj Junction yard

मालगाड़ी के एक वैगन में भरा था कोयला: सभी वैगनों की होती जांच तो न होता हादसा, कमेटी ने सौंपी DRM को रिपोर्ट

Thu, 04 Jul 2024 08:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 04 Jul 2024 08:28 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन के यार्ड में एक मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर जाने के मामले में रेलवे की छह सदस्यीय जे ग्रेड कमेटी ने डीआरएम को रिपोर्ट सौंप दी है। एटा स्थित पावर प्लांट में अगर सभी वैगनों हो जाती जांच तो हादसा न होता। मालगाड़ी के एक वैगन में कोयला भरा होने की वजह से ही हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Report submitted to DRM in case of 3 wagons of goods train derailment in Prayagraj Junction yard
मालगाड़ी के एक वैगन में कोयला लदा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिस बात की आंशका जताई जा रही थी, वही बात रिपोर्ट रेलवे की छह सदस्यीय जे ग्रेड कमेटी की जांच में भी निकली। पिछले बुधवार को प्रयागराज जंक्शन के यार्ड में एक मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर जाने के मामले में जो जांच रिपोर्ट आई है उसमें बताया गया है कि 18 वें वैगन के एक हिस्से में कोयला भरा था और दूसरी साइड खाली थी।
विज्ञापन


इसी वजह से जंक्शन के यार्ड में मोड़ वाले स्थान पर मालगाड़ी का वैगन एक साइड झुक गया और नतीजा यह रहा कि उसके तीन वैगन पटरी से उतर गए। रेलवे की जे ग्रेड कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद डीआरएम प्रयागराज हिमांशु बडोनी ने मालगाड़ी एटा के जिस पावर प्लांट में खाली की गई वहां के प्रबंधन से लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लिखा है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह बुधवार 26 जून को हुए हादसे के बाद ही रेलवे प्रशासन ने मालगाड़ी हादसे की जांच के लिए सबसे पहले सात सदस्यीय सुपरवाइजरों की कमेटी गठित की। सुपरवाइजरों की रिपोर्ट में ही बता दिया गया था कि 59 वैगन की मालगाड़ी के सभी वैगन खाली थे, लेकिन 18वें वैगन के नार्थ साइड की तरफ तीन मीटर तक लंबाई में एवं 50 सेमी की ऊंचाई तक कोयला भरा पाया गया, जबकि दक्षिणी साइड में वह खाली था। ऐसे में वह वैगन जंक्शन के यार्ड में रेलवे लाइन के मोड़ पर एक साइड झुक गया।मालगाड़ी का टर्न आउट पर मूवमेंट होने से असमान अनलोडिंग के कारण वह पटरी से उतर गई। इस घटना से चार घंटे तक दिल्ली-हावड़ा रूट पर प्रयागराज के आसपास रेल संचालन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर रेलवे ने छह सदस्यीय जे ग्रेड (जूनियर एडमिनेस्ट्रेशन) कमेटी का गठन किया। इसमें शामिल सीनियर डीएसटीई कामर्शियल, सीनियर डीईई आपरेटिंग, सीनियर डीसीएम फाइनेंस, सीनियर डीएमई सीएंडडब्ल्यू, सीनियर डीएसओ व सीनियर डीईएन-टू ने भी अपनी जांच में पाया कि एक वैगन में एक तरफ कोयला भरा होने की वजह से ही वह पटरी से उतरी। जे ग्रेड अफसरों की रिपोर्ट मिलने के बाद डीआरएम हिमांशु बडोनी ने एटा स्थित राज्य सरकार के पावर प्लांट को उस रिपोर्ट की प्रति भेजी है। उन्होंने पूछा है कि मालगाड़ी अनलोडिंग के बाद वहां सारे वैगनों की जांच ठीक से क्यों नहीं की गई। अगर सारे वैगनों को देखा जाता तो शायद पिछले सप्ताह जो रेल हादसा प्रयागराज जंक्शन के यार्ड में हुआ वह न होता।

पावर प्लांट साइट में बनाए जाएं वॉच टॉवर, सीसीटीवी से भी हो मॉनिटरिंग
जे ग्रेड कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद डीआरएम प्रयागराज हिमांशु बडोनी ने एटा स्थित राज्य सरकार के पावर प्लांट प्रबंधन को पत्र लिखकर कहा है कि वहां वॉच टॉवर बनाए जाएं। ताकि अगर किसी मालगाड़ी में कोयला है तो उसे वॉच टॉवर से ही देख लिया जाए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी सुझाव अनलोडिंग और लोडिंग वाले एरिया में लगाने का दिया है। डीआरएम ने बताया कि अगर कोई मालगाड़ी खाली की जाती है तो संबंधित पावर प्लांट की ओर से इसका सर्टिफिकेट भी जारी किया जाता है। 26 जून को जंक्शन के यार्ड में जिस मालगाड़ी का डिरेलमेंट हुआ उसे खाली करने का पावर प्लांट प्रबंधन की ओर से सर्टिफिकेट जारी किया गया था। आखिर यह चूक कैसे हुई।


जे ग्रेड कमेटी की जांच रिपोर्ट मिल गई है। रेलवे के स्तर से कहीं कोई लापरवाही नहीं बरती गई। चूक एटा स्थित पावर प्लांट से हुई। पावर प्लांट राज्य सरकार के अधीन है। ऐसे में कार्रवाई अब वहीं के स्थानीय प्रबंधन द्वारा की जानी है।- हिमांशु बडोनी, डीआरएम प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed