फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Report on abusive remarks against deities on social site

सोशल साइट पर देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर रिपोर्ट

Wed, 23 Oct 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Report on abusive remarks against deities on social site
सोशल साइट पर देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर रिपोर्ट
विज्ञापन

- इटावा का रहने वाला है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू (कौशाम्बी)। सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में सैनी पुलिस ने इटावा निवासी फैसल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने यह एफआईआर सिराथू कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता की तहरीर पर सोमवार की रात दर्ज की है।

ट्विटर हैंडल पर इटावा निवासी फैसल अंसारी नाम के युवक ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, लक्ष्मण एवं सीता को लेकर बेहद अभद्र टिप्पणी की थी। सोमवार को सिराथू निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रमन केशरवानी ने सैनी पुलिस को एक तहरीर देकर फैजल अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी फैजल अंसारी जून 2015 से ट्विटर हैंडल पर है। वह 55 लोगों को फॉलो कर रहा है। उसके अकंाउट में 15 फॉलोअर भी है। सैनी कोतवाल बीपी तिवारी ने बताया कि रमन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। उसका डिटेल साइबर सेल की मदद से निकाला जा रहा है। डिटेल आने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed