फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Removed photo of girl student from WhatsApp number, edited blackmail

Prayagraj : व्हाट्सएप नंबर से छात्रा की फोटो निकाली, एडिट कर किया ब्लैकमेल

Thu, 15 Sep 2022 10:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Sep 2022 10:25 PM IST
सार

अल्लापुर की रहने वाली एक प्रतियोगी छात्रा के व्हाट्सएप नंबर से धूमनगंज के अकमल सिद्दीकी ने फोटो कॉपी की और एडिट कर छात्रा को ही भेज दिया। छात्रा स्तब्ध रह गई। अकमल ने उससे बात करते हुए कहा कि उसे डरने की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Removed photo of girl student from WhatsApp number, edited blackmail
Blackmail - फोटो : social media

विस्तार

अल्लापुर की रहने वाली एक प्रतियोगी छात्रा के व्हाट्सएप नंबर से फोटो कॉपी कर युवक ने एडिट की और उसे ब्लैकमेल करने लगा। कुछ दिन बाद जब छात्रा ने उससे बात करना बंद किया तो उसने एडिटेड फोटो छात्रा के कई रिश्तेदारों को भेज दी। जार्जटाउन थाने में अकमल सिद्दीकी नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन



अल्लापुर की रहने वाली एक प्रतियोगी छात्रा के व्हाट्सएप नंबर से धूमनगंज के अकमल सिद्दीकी ने फोटो कॉपी की और एडिट कर छात्रा को ही भेज दिया। छात्रा स्तब्ध रह गई। अकमल ने उससे बात करते हुए कहा कि उसे डरने की कोई जरूरत नहीं है। वह यह फोटो किसी को नहीं भेजेगा। बस उसे रोज बात करनी होगी। छात्रा के पास और कोई रास्ता नहीं था।

विज्ञापन

अकमल वक्त बेवक्त उसे फोन कर परेशान करने लगा। छात्रा ने उससे बात करना बंद कर दिया। इसके बाद अकमल ने छात्रा की एडिटेड फोटो उसके करीबी रिश्तेदारों और परिवार वालों को भेज दी। जब परिजनों का फोन आने लगा तो छात्रा के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने अपने पिता को पूरी बात बताई। पिता ने अकमल से बात की तो उसने फिर धमकी दी। छात्रा की तहरीर पर अकमल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 


पहले कहा मेरे पिता विंग कमांडर, फिर अतीक के नाम पर धमकाया 
ब्लैकमेलर अकमल ने छात्रा से बताया था कि उसके पिता एयरफोर्स में विंग कमांडर हैं। उसका कोई कुछ नहीं कर सकता। जब छात्रा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा तो उसे अतीक अहमद का नाम लेकर धमकाया। जब छात्रा के पिता ने अकमल से बात की तो उसने धमकी देते हुए कहा कि वह बम्हरौली में रहता है, कोई भी घर आया तो उसे ठीक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed