फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Relief: Interview for the post of principal will start soon

जल्द ही फिर शुरू होगा प्राचार्य पद का इंटरव्यू

Fri, 11 Jun 2021 09:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Jun 2021 09:28 PM IST
सार

  • अशासकीय महाविद्यालयों में प्रधानाचार्य के 290 पदों पर होनी है भर्ती
  • कोविड के कारण अभिलेख सत्यापन और इंटरव्यू हो गया था स्थगित

विज्ञापन
Relief: Interview for the post of principal will start soon
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य पद पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया जल्द ही फिर शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) एक सप्ताह इंटरव्यू की नई तिथियां जारी करने की तैयारी में है। शुक्रवार को आयोग में हुई बैठक में प्राचार्य भर्ती समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


अशासकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए लिखित परीक्षा पिछले साल 29 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। प्राचार्य पद की भर्ती के कुल 917 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 743 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। कुछ माह बाद आयोग ने परीक्षा परिणाम जारी कर दिया और इसके बाद सभी सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। इंटरव्यू 20 मार्च से शुरू हुआ। इस दौरान एपीआई निर्धारण के लिए अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। इंटरव्यू कई चरणों में आयोजित किया जाना था, लेकिन इस बीच कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा और नौ अप्रैल के बाद प्रस्तावित अन्य सभी चरणों के इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए।
विज्ञापन


इंटरव्यू के साथ आयोग ने अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया भी स्थगित कर दी थी। आयोग जल्द ही इंटरव्यू और अभिलेख सत्यापन का नया कार्यक्रम जारी करने जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर कार्यक्रम जारी किया जा सकता है। नियमत: अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से 21 दिन पहले साक्षात्कार की तिथि के बारे में सूचना मिल जानी चाहिए। इंटरव्यू का नया कार्यक्रम इसी हिसाब से तैयार किया जा रहा है। आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने बताया कि अभिलेख सत्यापन और इंटरव्यू का संशोधित कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। जल्द ही नई तिथियां जारी कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का भी इंतजार
अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 46 के तहत एक विषय भूगर्भ विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक पद और विज्ञापन संख्या 50 के तहत 49 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए तकरीबन एक लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। लिखित परीक्षा 26 मई से प्रस्तावित थी, लेकिन कोविड के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई। अभ्यर्थियों को अब परीक्षा की नई तिथि जारी होने का इंतजार है। परीक्षा प्रयागराज के विभिन्न केंद्रों में अलग-अलग चरणों में आयोजित की जानी है।


यूपीएचईएससी के सूत्रों के मुताबिक परीक्षा की नई तारीखें जारी होने में थोड़ा वक्त लग सकता है। दरअसल, कोविड के कारण स्थगित हुईं अन्य भर्ती संस्थानों की परीक्षाओं की भी नई तारीखें जारी की जा रही हैं। ऐसे में देखना होगा कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की परीक्षा तिथि अन्य भर्ती परीक्षाओं की तिथियों से न टकराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed