फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Relief from scorching heat, monsoon express expected to run till June 15

Temperature : सोमवार को मौसन ने फिर बदली करवट, तेज धूप ने झुलसाया, 15 जून तक मानसून एक्सप्रेस चलने की उम्मीद

Mon, 03 Jun 2024 04:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 04:36 PM IST
सार

सोमवार को गर्म हवाएं चलती रहीं। अधिकतम तापमान करीब 47 डिग्री सेल्सियस रहा। रात के तापमान में भी गिरावट आ गई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र राय ने तीन से चार दिनों तक गर्मी से कुछ राहत का अनुमान व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Relief from scorching heat, monsoon express expected to run till June 15
गर्मी से निजात पाने के लिए गंगा में स्नान करते युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हफ्ते भर से अंगारे के मानिंद दहकते सूरज ने रविवार को थोड़ी राहत तो दी, लेकिन सोमवार को फिर तेज धूप से लोग परेशान दिखे। रविवार को दिन का पारा लुढ़ककर जहां 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, वहीं जिले में मौतों का आंकड़ा भी कम हो गया। गर्मी से दो मौतें हुईं। अगले चार दिनों तक मौसम इसी तरह उतार चढ़ाव रहने का अनुमान है। वहीं सोमवार को तापमान करीब 47 डिग्री पर पहुंच गया।

विज्ञापन

सोमवार को गर्म हवाएं चलती रहीं। अधिकतम तापमान करीब 47 डिग्री सेल्सियस रहा। रात के तापमान में भी गिरावट आ गई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र राय ने तीन से चार दिनों तक गर्मी से कुछ राहत का अनुमान व्यक्त किया है।

विज्ञापन


इस सप्ताह लू व गर्मी ने जमकर कहर बरपाया। एक तरफ जहां पारा 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं गर्म हवाओं के कारण सौ से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी। आलम यह था, कि इंसान राह चलते सड़क पर गिरकर अचेत हो रहा था। वहीं शनिवार से गर्म हवाओं में थोड़ा कमी आई। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सुबह से ही गर्म हवाओं के कारण मौसम बदल गया। इस दौरान सुबह 11 बजे तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं दोपहर दो बजे तक अधिकतम तापमान करीब 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 जून के आसपास मानसून की संभावना
 

मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र राय का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में जिस प्रकार से चक्रवात बना था, उससे उम्मीद थी, कि दो से तीन जून तक बारिश होगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। वहीं दूसरी तरफ मानसून अपनी सामान्य स्थिति में है। जिससे पूरी संभावना है कि 15 जून के आसपास बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed