फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Relief camps started emptying as the flood water receded

प्रयागराज : बाढ़ का पानी कम होने के साथ खाली होने लगे राहत शिविर

Thu, 01 Sep 2022 11:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 11:13 PM IST
सार

जलस्तर में गिरावट के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पानी निकलने लगा है। इसी के साथ बाढ़ में डूबीं कई बस्तियाें से बाढ़ का पानी निकल गया है। हालांकि, बघाड़ा, बेली आदि मोहल्लों में कछार के निचले हिस्से की बस्तियों में अब भी बाढ़ का पानी बना हुआ है।

विज्ञापन
Relief camps started emptying as the flood water receded
Prayagraj News : बाढ़ का पानी घटने के बाद साफ-सफाई करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा एवं यमुना के जलस्तर में कमी जारी है। बाढ़ का पानी निकलने के साथ शिविरों से वापसी का क्रम भी बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। पहले दिन 1559 लोग अपने-अपने घरों में पहुंच गए। हांलाकि, शिविरों से निकलकर अपने घरों में पहुंचे लोगों के सामने सफाई तथा संक्रमण से बचने की चुनौती अब भी है। बृहस्पतिवार को रात आठ बजे की रिपोर्ट के अनुसार फाफामऊ में जलस्तर 82.92, छतनाग में 81.90 तथा नैनी में 82.52 मीटर रहा। जलस्तर में गिरावट भी प्रति घंटा सात से आठ सेमी दर्ज की गई।

विज्ञापन



जलस्तर में गिरावट के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पानी निकलने लगा है। इसी के साथ बाढ़ में डूबीं कई बस्तियाें से बाढ़ का पानी निकल गया है। हालांकि, बघाड़ा, बेली आदि मोहल्लों में कछार के निचले हिस्से की बस्तियों में अब भी बाढ़ का पानी बना हुआ है। जिन बस्तियों से बाढ़ का पानी का निकल चुका है वहां के विस्थापित लोगों के घर पहुंचने का क्रम भी शुरू हो गया है। विभिन्न शिविरों से निकलकर 1559 लोग अपने-अपने घरों में पहुंच गए।

विज्ञापन

Relief camps started emptying as the flood water receded
Prayagraj News : लेटे हनुमान मंदिर से तेजी से घट रहा जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

जिला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह 1496 परिवार के कुल 7185 लोग शिविरों में थे। वहीं शाम को संख्या घटकर 5626 हो गई। शहर के 17 शिविरों में सुबह के समय 1325 परिवार के 6296 लोग मौजूद रहे। वहीं शाम को 1010 परिवार के 4738 लोग मौजूद रहे।


मीरापुर के डीएवी इंटर कॉलेज, कटघर के जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, सलोरी के ईश्वर शरण, करैलाबाग के उप्रा विद्यालय तथा वाईपीईएम इंटरनेशनल स्कूल के सभी शरणार्थी अपने घरों के लिए लौट गए हैं। इस तरह से अब 13 शिविरों में शरणार्थी मौजूद हैं। बाढ़ क्षेत्र में प्रशासन की ओर से लगाई गईं नावों की संख्या भी 262 से घटकर 59 रह गई है।

Relief camps started emptying as the flood water receded
Prayagraj News : तेजी से घट रहा है गंगा और यमुना का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे डीएम, सफाई पर जोर
डीएम संजय कुमार खत्री ने बृहस्पतिवार को सर्कुलर रोड, राजपुर आदि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उनका सफाई, कीटनाशकों का छिड़काव, इलाज आदि विशेष जोर रहा। इस बाबत उन्हाेंने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से लगाई टीमों की सूची मांगी। साथ ही जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बिजली विभाग के एसडीओ के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई तथा वेतन रोकने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएस वित्त एवं राजस्व जगदंबा सिंह, सीएमओ नानक सरन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed