फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani reached Mahakumbh with his family

Mahakumbh 2025: चार पीढ़ियों संग महाकुंभ पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी, लगाई डुबकी, श्रद्धालुओं को कराया भोजन

Tue, 11 Feb 2025 11:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 11 Feb 2025 11:12 PM IST
सार

संगम में डुबकी के बाद अंबानी परिवार ने निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरी जी महाराज की उपस्थिति में मां गंगा की पूजा-अर्चना की। परिवार के सदस्य श्रद्धालुओं को भोजन परोसते भी दिखे।

विज्ञापन
Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani reached Mahakumbh with his family
परिवार सहित मुकेश अंबानी ने त्रिवेणी में स्नान और पूजा की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और उद्योगपति मुकेश अंबानी ने मंगलवार को महाकुंभ में स्नान किया। उनके साथ उनकी चार पीढ़ियां भी कुंभ नगरी पहुंचीं, जिसमें उनकी मां कोकिला बेन, बेटा-बहू आकाश व श्लोका और अनंत व राधिका के साथ मुकेश अंबानी के पोते-पोती पृथ्वी व वेदा भी प्रयागराज पहुंचे। संगम में डुबकी के बाद अंबानी परिवार ने निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरी जी महाराज की उपस्थिति में मां गंगा की पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन


त्रिवेणी में स्नान के बाद अंबानी परिवार महाकुंभ में बने परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचा। परिवार ने आश्रम में सफाईकर्मियों, बोट चालाने वालों व तीर्थयात्रियों को मिठाई बांटी। परिवार के सदस्य श्रद्धालुओं को भोजन परोसते भी दिखे। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, परमार्थ निकेतन आश्रम, शारदा पीठ मठ ट्रस्ट द्वारका, श्री शंकराचार्य उत्सव सेवालय फाउंडेशन, निरंजनी अखाड़ा और प्रभु प्रेमी संघ चैरिटेबल ट्रस्ट सहित प्रसिद्ध आध्यात्मिक संगठनों के साथ मिलकर कुंभ में अन्न सेवा कर रही है। अंबानी परिवार ने बोट-चालकों को उनकी व तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट भी दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed