{"_id":"622e307fa01af80dc36aeef6","slug":"relative-woman-of-mp-keshari-committed-suicide-by-consuming-sulphas-allahabad-news-ald3288015105","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सांसद केशरी की रिश्तेदार महिला ने सल्फास खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सांसद केशरी की रिश्तेदार महिला ने सल्फास खाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद केशरी की रिश्तेदार महिला ने सल्फास खाकर दी जान
हालत बिगड़ने पर ले जाया गया एसआरएन, इलाज के दौरान थमी सांसें, पुलिस बोली कोई शिकायत नहीं मिली
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। फूलपुर सांसद केशरी देवी की रिश्तेदार कोमल सिंह (30) ने सल्फास खाकर जान दे दी। शनिवार रात हालत बिगड़ने पर उसे एसआरएन ले जाया गया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका। उधर, पोस्टमार्टम के बाद रविवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। कर्नलगंज पुलिस कोई शिकायत मिलने की बात से इंकार करती रही।
मृतका मूल रूप से फतेहपुर की धाता की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब चार साल पहले सांसद केशरी देवी के भतीजे लगने वाले आलोक सिंह से हुई, जो शंकरगढ़ में अध्यापक हैं। पति-पत्नी राजरूपपुर में रहते थे और शनिवार को वह सांसद के घर भी गए थे। रात नौ बजे के करीब अचानक कोमल की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने आशंका बताई कि उसने सल्फास खाया था और इसी वजह से उसकी हालत बिगड़ी। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही मजिस्ट्रेट भी पहुंच गए और पंचायतनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर कर्नलगंज विश्वजीत सिंह का कहना है कि मामले में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
सेप्टीसीमिया से पीड़ित थी, बीमारी से हुई मौत
इस मामले में सांसद के बेटे दीपक पटेल का कहना है कि कोमल उनके चचेरे भाई की पत्नी थी। वह सेप्टीसीमिया से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार को वह उनके घर भी आई थी। उसे एक परिचित डॉक्टर को दिखाना था, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे एसजीपीजीआई जाने को कहा। इसी के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और फिर उसे एसआरएन ले जाया गया। सल्फास खाने की बात गलत है।