फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Registry of land will be expensive in villages included in Prayagraj Municipal Corporation

प्रयागराज नगर निगम में शामिल गांवों में जमीन की रजिस्ट्री होगी महंगी

Tue, 11 Aug 2020 01:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 Aug 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
Registry of land will be expensive in villages included in Prayagraj Municipal Corporation
stamp duty
नगर निगम में शामिल किए गए गांवों में जमीन की रजिस्ट्री महंगी होने जा रही है। इन क्षेत्रों के सर्किल रेट में तीन से पांच फीसदी बढ़ोतरी प्रस्तावित है। सर्किल रेट की प्रस्तावित दरें प्रकाशित करने के साथ 25 अगस्त तक आपत्ति मांगी गई है। 
विज्ञापन


नया सर्किल रेट अगले महीने से लागू करने की तैयारी है। इसके लिए पिछले दिनों तहसील स्तर पर सर्वे कराया गया। कोरोना महामारी के बीच जमीन की खरीद-बिक्री कम हो गई है। इसलिए ज्यादातर क्षेत्रों में पुराना सर्किल रेट ही प्रस्तावित है लेकिन झूंसी, फाफामऊ, नैनी में इस बार भी वृद्धि प्रस्तावित है। इसके अलावा विस्तार के बाद इन क्षेत्रों के 101 गांव नगर निगम सीमा में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


सर्किल रेट का निर्धारण भी इन गांवों को नगरी सीमा में दिखाकर किया गया है और सर्किल रेट में वृद्धि प्रस्तावित है। हालांकि इन क्षेत्रों के सर्किल रेट में पांच प्रतिशत ही वृद्धि प्रस्तावित है। एडीएम वित्त एवं राजस्व मार्तंण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि प्रस्तावित सर्किल रेट पर 11 से 25 अगस्त के बीच आपत्ति मांगी गई है। आपत्ति 25 अगस्त शाम पांच बजे तक एडीएम वित्त एवं राजस्व, एसडीएम, संबंधित उन निबंधन, सहायक महानिरीक्षक आदि कार्यालयों में जमा करनी है। इसके अगले दिन यानी, 26 अगस्त को दिन में दो से चार बजे के बीच एडीएम वित्त राजस्व के समक्ष सुनवाई होगी। इनके निस्तारण के बाद नई दर लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन में डीपीआरओ ऑफिस भी बंद

विकास भवन में एक बार फिर कोविड -19 को लेकर भय का माहौल है। वहां एक गार्ड कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा डीपीआरओ ऑफिस में कर्मचारियों में इसके लक्षण पाए गए हैं। इसके बाद एहतियातन डीपीआरओ ऑफिस सोमवार को बंद कर दिया गया। साथ ही पूरे परिसर का सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed