{"_id":"5e909d018ebc3e77b6385a5b","slug":"registration-will-not-be-done-on-choosing-the-wrong-subject-at-the-time-of-admission-in-11th-allahabad-news-ald2730381134","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारहवीं में प्रवेश के समय गलत विषय चुनने पर नहीं होगा रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारहवीं में प्रवेश के समय गलत विषय चुनने पर नहीं होगा रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
सीबीएसई की दसवीं, बारहवीं 2020 की बोर्ड परीक्षाएं भले ही अभी पूरी नहीं हुई हैं और कब होंगी यह भी तय नहीं है। इसके बाद भी बोर्ड के अधिकारी नए शैक्षिक सत्र की तैयारी में तेजी से जुट गए हैं। दसवीं का परिणाम घोषित होने से पहले ही सीबीएसई ने ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए विषय संयोजन (कांबिनेशन) तैयार किया है। विषय संयोजन तैयार करने के साथ इसकी जानकारी स्कूलों और विद्यार्थियों को भेज दी गई है। बोर्ड की ओर से जारी सूची में से ही छात्र-छात्राएं प्रवेश के समय विषयों का चुनाव कर सकेंगे। प्रवेश के समय गलत विषय का चुनाव करने पर रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकेगा। बोर्ड की ओर से स्कूलों के पास विषय संयोजन की पूरी सूची भेज दी गई है। बोर्ड की ओर से जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया कि कई बार देखा गया है कि ग्यारहवीं में प्रवेश के समय विषय संयोजन (कांबिनेशन) कर लेते हैं। इसका असर रजिस्ट्रेशन पर पड़ता है। रजिस्ट्रेशन के समय छात्रों को सही जानकारी मिलती है, इस कारण से परेशानी बढ़ जाती है।
बच्चे एवं अभिभावक दाखिले से पहले इस सूची को देखकर ही प्रवेश लें-
बोर्ड की ओर से जारी सूची में स्पष्ट किया गया कि बदलाव के तहत बायोलॉजी के बदले छात्र-छात्राएं बायोटेक्नालॉजी अनिवार्य विषय के तौर पर ले सकेंगे।
कामर्स के विद्यार्थी बिजनेस स्टडीज या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय ही ले सकेंगे।
गणित पढ़ने वाले पहली बार शामिल एप्लाइड मैथ नहीं पढ़ सकेंगे।
प्रवेश के समय स्कूल वेबसाइट पर उपलब्ध कराएं विषय की सूची
सीबीएसई ने ग्यारहवीं में नामांकन (प्रवेश) से पहले सूची स्कूल की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अभिभावक एवं विद्यार्थी सूची देखकर विषय का चुनाव कर सकेंगे। बोर्ड ने सभी स्कूलों को इस नियम का सख्ती के साथ पालन करने को कहा है।
बोर्ड की ओर से जारी विषय संयोजन की सूची
हिंदी इलेक्टिव या हिंदी कोर
इंग्लिश इलेक्टिव या इंग्लिश कोर
संस्कृत इलेक्टिव या संस्कृत कोर
हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल या हिंदुस्तानी म्यूजिक मेल
मैथेमेटिक्स या अप्लाइड मैथमेटिक्स
पेंटिंग या ग्राफिक्स
बायोलॉजी या बायोटेक्नोलाजी
कथक, भरतनाट्यम, कूचीपूड़ी, ओडिशी, मणीपुरी और कथककली में से कोई एक विषय ही छात्र-छात्राएं प्रवेश के समय चुन सकेंगे।
‘ग्यारहवीं-बारहवीं में कई विषय ऐसे हैं, जो एक साथ नहीं पढे़ जा सकते हैं। इस कारण विषय कांबिनेशन को जानना बहुत जरूरी है। इसकी सूची ग्यारहवीं में नामांकन के पहले ही स्कूलों को भेज दी गयी है। इससे स्कूल भी ग्यारहवीं के नामांकन में इसका ध्यान रखेंगे
विज्ञापन
संयम भारद्वाज, परीक्षा नियंत्रक, सीबीएसई