फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Reflective collars will be placed on the necks of stray animals, and paint applied to their horns.

Prayagraj News: आवारा पशुओं के गले पर लगेगा रिफ्लेक्टर कॉलर व सींगों पर पेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Reflective collars will be placed on the necks of stray animals, and paint applied to their horns.
आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने के साथ आवश्यक स्थिति में उनके सींगों पर रिफ्लेक्टर पेंट एवं रिफ्लेक्टर कॉलर लगाए जाएंगे ताकि रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके। यह निर्देश मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने बृहस्पतिवार को मंडल की सभी नगर पंचायतों से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन

नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक करने हुए उन्होंने नगर पंचायतों में सफाई, कूड़ा प्रबंधन एवं जनसुविधाओं को लेकर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश। सफाई कर्मियों को दस्ताने, जैकेट एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने और उनका बीमा सुनिश्चित कराने के लिए कहा। सभी नगर पंचायतों के ओवरहेड टैंकों में क्लोरीन की मात्रा एवं गुणवत्ता की जांच व पेयजल पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त अथवा दूषित होने से बचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तालाबों पर हो रहे नए अतिक्रमण तत्काल हटाने व पुराने अतिक्रमण पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने को कहा।सभी नगर पंचायतों में ब्लैक स्पॉट्स को चिह्नित कर दो अक्तूबर तक आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही तीन अक्तूबर की सुबह तक प्रत्येक नगर पंचायत में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए उपलब्ध संसाधनों के फोटो सहित उपयोग किए जाने की आख्या तलब की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सड़क किनारे एवं स्ट्रीट वेंडरों के लिए कूड़ा रखने एवं उसके निस्तारण की समुचित व्यवस्था अगले 15 दिनों में सुनिश्चित कराने और वेंडिंग स्थलों पर डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। नालों में उचित ढाल एवं जल निकासी की व्यवस्था की भी जांच कराने को कहा गया। मंडलायुक्त ने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चार अक्तूबर को सभी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतों के ओवरहेड टैंकों का निरीक्षण करेंगे।

इस दौरान पेयजल में डाली जा रही क्लोरीन की मात्रा एवं गुणवत्ता की जांच के साथ पेयजल पाइपलाइनों के क्षतिग्रस्त अथवा दूषित होने की स्थिति की भी जांच की जाएगी। ओवरहेड टैंकों की फोटो सहित आख्या रविवार शाम तक और पेयजल पाइपलाइनों की विस्तृत रिपोर्ट 10 दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed