फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   red rot disease in sugarcane

Prayagraj News: गन्ने में लग रहा लाल सड़न रोग

Thu, 21 Sep 2023 12:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 21 Sep 2023 12:25 PM IST
विज्ञापन
red rot disease in sugarcane
मीरगंज। क्षेत्र में गन्ने की फसल में लाल सड़न रोग लग रहा है। रोग की चपेट में आने से तैयार गन्ना सूख रहा है। इसको लेकर पंतनगर से आए कृषि वैज्ञानिकों ने बुधवार को प्रभावित गांवों का दौरा किया। किसानों को फसल बचान के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

लाल सड़न (रेड रॉड) रोग को गन्ने का कैंसर भी कहा जाता है। इस बीमारी की चपेट में आने से गन्ना सूख जाता है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है। क्षेत्र के परौरा, हल्दी खुर्द, मसीहाबाद, गहवरा, बहरोली, भिटौरा, एहलादपुर, अनलखिया, मल्लहपुर समेत कई गांवा में गन्ने की 0238 प्रजाति इस रोग की चपेट में है।
विज्ञापन

बुधवार को इन गांवों में पहुंचे डॉ. विश्वनाथ और डॉ. एसएन तिवारी ने किसानों को लाल सड़न से फसल को बचाने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सूखा हुआ गन्ना खेत से निकालकर बाहर कर देना चाहिए। इसके साथ ही जड़ के पास ब्लीचिंग पाउडर डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित खेत में फसल की पेड़ी न रखें। बोआई के दौरान बीज को उपचारित करने के बाद ही बोआई करें। अधिकारियों ने बताया कि तीन दिनों में उन्होंने क्षेत्र के करीब 50 गांवों का दौरा किया है। बुधवार को निरीक्षण के दौरान चीनी मिल के यूनिट हेड संजय श्रीवास्तव, आजाद सिंह, विजय शुक्ल, अनिल ढिल्लर, मोइन अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed