फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Red marks started being put up for road widening, panic among people

प्रयागराज : शहर में सड़क चौड़ीकरण के लिए लगने लगे लाल निशान, लोगों में दहशत

Sun, 01 Oct 2023 03:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 03:19 PM IST
सार

Road Widening : प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने यहां के लोगों को धारा 27(1) के अंतर्गत नोटिस भेजकर 22 सितंबर तक जमीन के मालिकाना हक के साथ जवाब मांगा था। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर राय ने कहा कि पीडीए की कार्यप्रणाली से सरकार के खिलाफ आक्रोश फैल रहा है।

विज्ञापन
Red marks started being put up for road widening, panic among people
सड़क चौड़ीकरण लिए मकान पर लगाए गए निशान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीवाई चिंतामणि रोड पर स्थित मकानों में लाल निशान लगने लगा है। इससे स्थानीय निवासियों में दहशत है। सीवाई चिंतामणि रोड रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि पीडीए अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि उनके मकान नहीं टूटेंगे। इसके बावजूद लाल निशान लगने लगा है। स्थानीय लोगों ने फ्रीहोल्ड जमीन पर हुए निर्माण को तोड़ने पर मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन


प्राधिकरण ने यहां के लोगों को धारा 27(1) के अंतर्गत नोटिस भेजकर 22 सितंबर तक जमीन के मालिकाना हक के साथ जवाब मांगा था। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर राय ने कहा कि पीडीए की कार्यप्रणाली से सरकार के खिलाफ आक्रोश फैल रहा है। बता दें कि महाकुंभ के मद्देनजर शहर के कई इलाकों की सड़कें चौड़ी की जा रहीं हैं। जो मकान इसकी जद में आ रहे हैं वहां लाल निशान लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन

झूंसी की पुरानी जीटी रोड भी 20 फीट होगी चौड़ी, जद में आएंगे सैकड़ों मकान

महाकुंभ-2025 को ध्यान में रखते हुए झूंसी की पुरानी जीटी रोड 20 फीट चौड़ी होगी। करीब पांच किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण की जद में सैकड़ों मकान आएंगे। शुक्रवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) जोन संख्या-पांच के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से सड़क चौड़ीकरण को लेकर भवन स्वामियों को नोटिस दिया गया। जद में आने वाले दुकान और मकान मालिकों को नोटिस देने का क्रम शनिवार को भी चलेगा।

कभी भी शुरू हो सकता है ध्वस्तीकरण

26 सितंबर तक नोटिस का जवाब लोगों से मांगा गया था। अक्तूबर माह से सड़क चौड़ीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग और पीडीए ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू कर देगा। माघ मेले के दौरान झूंसी की पुरानी जीटी रोड पर भीषण जाम लग जाता है। माघ मेले की ओर जाने के लिए यही मुख्य मार्ग है। इसी मार्ग से होकर पूर्वांचल के लाखों श्रद्धालु माघ मेला क्षेत्र में प्रवेश करते हैं। श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए सड़क को चौड़ा किया जाना है।

विज्ञापन

लोगों को खुद निर्माण हटाने के लिए दी जा रही सलाह

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होने से पहले सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले लोगों को ताकीद भी की जा रही है कि वे अपने निर्माण स्वयं हटा लें। अन्यथा कार्रवाई के दौरान जद में आने वाले निर्माण को ध्वस्त कर दिया जाएगा। महाकुंभ से पहले झूंसी पुलिया से कटका तक जाने वाली पांच किमी लंबी सड़क को भी चौड़ा किया जाना है। यहां की सड़क 20 फीट चौड़ी होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed