फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recruitment will be done on 3932 posts in District Courts, High Court has issued notification, application sta

सरकारी नौकरी : जिला न्यायालयों में 3932 पदों पर होगी भर्ती, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिफिकेशन, आज से आवेदन शुरू

Sun, 30 Oct 2022 07:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Oct 2022 07:30 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा कराया जाएगा। एजेंसी द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार ग्रुप सी में स्टैनोगाफर ग्रेड 3 के लिए 1186 पद हैं। इसमें 881 पद हिंदी स्टेनोग्राफर के लिए हैं।

विज्ञापन
Recruitment will be done on 3932 posts in District Courts, High Court has issued notification, application sta
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ केन्द्रीयकृत भर्ती 2022-23 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधीनस्थ उत्तर प्रदेश के जिला न्यायालय में 3932 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। 13 नवंबर अंतिम तिथि रखी गई है। भर्ती की विस्तृत जानकारी इलाहाबाद हाईकाेर्ट की वेबसाइट https://www.allahabadhighcourt.in/ पर ली जा सकती है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज यह विज्ञापन जारी किया है। आज से विभिन्न पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन

स्टैनोगाफर ग्रेड 3 के 1186 पदों पर होगी भर्ती

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा कराया जाएगा। एजेंसी द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार ग्रुप सी में स्टैनोगाफर ग्रेड 3 के लिए 1186 पद हैं। इसमें 881 पद हिंदी स्टेनोग्राफर के लिए हैं, जबकि, 305 पर अंग्रेजी स्टैनोगाफर के लिए, जूनियर असिस्टेंट के 1021 पद, ड्राइवर के 26 ग्रुप डी में ट्यूबवेल ऑपरेटर कम इलेक्ट्रीशियन, ऑफिस के चौकीदार, वाटर मैन स्वीपर, माली, लिफ्टमैन और कंस के 99 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार हो चुकी है भर्ती परीक्षा फिर भी आधे पद खाली

पूर्व में अधीनस्थ न्यायालय में भर्तियां जनपद न्यायाधीश स्तर पर ही की जाती रही हैं। वर्ष 2014 से यह भर्तियां इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा संयुक्त परीक्षा के माध्यम से की जाती हैं। 2014 से तीन बार भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं, फिर भी अधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों के लगभग आधे पद रिक्त हैं। आधे पद खाली रहते हुए अधीनस्थ न्यायालय में कार्य हो रहा है। इससे कम कर्मचारियों के साथ काम कर रही अदालतों में कार्य का बोझ बढ़ता जा रहा है। एक-एक कर्मचारी के ऊपर औसत में तीन तीन से चार हजार फाइलों का भार है। यही वजह है कि कई कर्मचारी कार्यालयों में बाहरी व्यक्तियों से भी कार्य करा रहे हैं। समय-समय पर जांच होने पर ऐसी बाहरी व्यक्ति पकड़े जाते हैं। किंतु सत्यता से कोई भी इनकार नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed