फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recruitment will be done on 38 posts of Assistant Registrar, Commission will release advertisement

UPPSC : सहायक कुलसचिव के 38 पदों पर होगी भर्ती, आयोग दूसरे हफ्ते में जारी करेगा विज्ञापन

Thu, 01 Aug 2024 05:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Aug 2024 05:35 PM IST
सार

आयोग यह भर्ती सात साल बाद करने जा रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2018 में इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। सहायक कुलसचिव के 21 पदों पर भर्ती का चयन परिणाम जुलाई 2020 में जारी किया गया था। इसके बाद सहायक कुलसचिव के पद पर कोई नई भर्ती नहीं आई।

विज्ञापन
Recruitment will be done on 38 posts of Assistant Registrar, Commission will release advertisement
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) राज्य विश्वविद्यालयों में सहायक कुलसचिव के 38 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। आयोग की ओर से अगस्त के दूसरे सप्ताह में उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीय) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2024 का विज्ञापन जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


आयोग यह भर्ती सात साल बाद करने जा रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2018 में इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। सहायक कुलसचिव के 21 पदों पर भर्ती का चयन परिणाम जुलाई 2020 में जारी किया गया था। इसके बाद सहायक कुलसचिव के पद पर कोई नई भर्ती नहीं आई। अब सात साल बाद नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने जा रहा है। आयोग के उप सचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी के अनुसार अगस्त के दूसरे सप्ताह में सहायक कुलसचिव भर्ती का विज्ञापन संभावित है।
विज्ञापन


आयोग के वर्ष 2024 के कैलेंडर में यह परीक्षा शामिल नहीं थी। ऐसे में परीक्षा तिथि अभी तय नहीं है। आयोग यह भर्ती लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से कराएगा। आयोग की अन्य सभी परीक्षाओं की तरह इस परीक्षा में भी आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य रूप से कराना होगा। बिना ओटीआर अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आयोग की विभिन्न परीक्षाओं के लिए अब तक 1868166 ओटीआर हो चुके हैं। नई भर्ती आने पर ओटीआर की संख्या 19 लाख के आसपास पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed