{"_id":"5f3c34818ebc3eaad44750de","slug":"real-life-miscreants-entered-the-house-and-attacked-the-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहों से लैस बदमाशों ने घर में घुसकर दंपति पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहों से लैस बदमाशों ने घर में घुसकर दंपति पर किया हमला
Wed, 19 Aug 2020 01:35 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : sociol media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज के कंधईपुर में रहने वाले दंपति पर असलहों से लैस बदमाशों ने घर में घुसकर हमला किया। जमीन न देने पर मोहल्ले के ही दबंग ने अपने गुर्गों से वारदात को अंजाम दिलवाया। पुलिस मामले में आनाकानी करती रही, बाद में अफसरों तक शिकायत पहुंची तब जाकर चार लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई।
कंधईपुर निवासी बसंतलाल (47) का आरोप है कि 15 अगस्त की रात 10 बजे अबूबकरपुर निवासी करन, उसका छोटा भाई, अमन व दो अज्ञात लोग उसके घर के बाहर आकर गालीगलौज करने लगे। बदमाश बम, पिस्टल व बेल्ट से लैस थे और विरोध पर पत्नी कल्पना को पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह छत पर भागकर उसने शोर मचाया तो हमलावर धमकाते हुए भाग निकले कि जमीन भगीरथ को नहीं देने पर जान से मार दिए जाओगे।
रुपये देेने के लिए भी धमकाया। पीड़ित ने बताया कि उसने 112 नंबर पुलिसकर्मियों की सलाह पर वह रात में ही शिकायती पत्र लेकर थाने पहुंचा लेकिन, कार्रवाई नहीं हुई। बाद में अफसरों तक मामला पहुंचने पर दूसरे दिन करन, उसके भाई, अमन व भगीरथ को नामजद करते हुए कुल छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़ित का कहना है कि उसकी बेशकीमती जमीन पर आरोपी कब्जा करना चाहते हैं और जमीन न देने पर ही उन्होंने वारदात की।