फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rayagraj Air Show: Vehicles will not ply on Shastri Bridge and New Yamuna Bridge for two days and three hours.

एयर शो : शास्त्री ब्रिज और नए यमुना पुल पर दो दिन तीन घंटे के लिए नहीं चलेंगे वाहन, डायवर्जन प्लान तैयार

Thu, 05 Oct 2023 12:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Oct 2023 12:43 PM IST
सार

कार्यक्रम आठ अक्तूबर को होना है जिसमें शामिल होने के लिए तमाम गणमान्य अतिथियों का देेश के कोने-कोने से आगमन होगा। इसके साथ ही छह अक्तूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इसको देखते हुए तीन दिनों के लिए अलग-अलग दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
rayagraj Air Show: Vehicles will not ply on Shastri Bridge and New Yamuna Bridge for two days and three hours.
प्रयागराज एयर शो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एयर शो के मद्देनजर छह व आठ अक्तूबर को शास्त्री व नए यमुना ब्रिज पर दो दिन तीन घंटे के लिए वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। इसके अलावा छह से आठ तक शहर के कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। बुधवार को यातायात पुलिस की ओर से इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।

विज्ञापन


कार्यक्रम आठ अक्तूबर को होना है जिसमें शामिल होने के लिए तमाम गणमान्य अतिथियों का देेश के कोने-कोने से आगमन होगा। इसके साथ ही छह अक्तूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इसको देखते हुए तीन दिनों के लिए अलग-अलग दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

rayagraj Air Show: Vehicles will not ply on Shastri Bridge and New Yamuna Bridge for two days and three hours.
प्रयागराज एयर शो। - फोटो : अमर उजाला।

छह अक्तूबर को ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था
 

1. सुबह 05 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक बमरौली से धूमनगंज तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। शहर से धूमनगंज जाने वाले राजरूपपुर, झलवा चौराहा, डीआरएम कार्यालय मार्ग का प्रयोग कर जा सकेंगे। बमरौली से शहर की तरफ आने के लिए पूरामुफ्ती / मंदर मोड़ से एयरपोर्ट रोड- झलवा- राजरूपपुर- कर्बला तिराहा से महिला ग्राम होकर आवागमन कर सकेंगे।


2. कानपुर-प्रयागराज मार्ग से आने वाले बड़े वाहनों को कोखराज से डायवर्ट किया जाएगा। कोखराज से प्रयागराज शहर की तरफ बड़े वाहन प्रवेश नहीं करेंगे।


3. कौशाम्बी की तरफ से भगवतपुर मोड़ से लाहुल पार्क बमरौली की ओर बड़े वाहन नहीं आएंगे तथा कर्बला तिराहा व हैप्पी होम से भी यही व्यवस्था लागू होगी।


4. मुंडेरा मंडी गेट व ट्रान्सपोर्ट नगर से किसी वाहन को निकास की अनुमति प्रातः 05.00 बजे से लेकर दोपहर 12.00 बजे तक नहीं होगी।


5. लेप्रोसी चौराहा से शहर की तरफ दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक ई-रिक्शा, टैम्पो, प्राइवेट बसें, सिटी बस, रोडवेज बस का संचालन नहीं होगा।


6. वाराणसी एवं जौनपुर मार्ग से आने वाले वाहन अंदावा चौराहा से सहसों-थरवई मार्ग से फाफामऊ बाजार होकर जाएंगे।

7. दोपहर एक बजे से रात्रि आठ बजे तक अंदावा की तरफ से शहर की तरफ बड़े वाहन एवं प्राइवेट बसें, सिटी बस, रोडवेज बस का संचालन नहीं होगा। अंदावा की तरफ से रोके गये वाहनों को सहसों से थरवई- 40 नंबर गुमटी- फाफामऊ होते हुए शहर भेजा जाएगा।

rayagraj Air Show: Vehicles will not ply on Shastri Bridge and New Yamuna Bridge for two days and three hours.
प्रयागराज एयर शो। - फोटो : अमर उजाला।

8. वीवीआईपी मार्ग-

एअरफोर्स स्टेशन बमरौली से हैप्पी होम, पोंगहट पुलिया, ट्रांसपोर्ट नगर, प्रीतम नगर, महिला ग्राम, सप्लाई डिपो, मा० हाईकोर्ट फ्लाईओवर, एकलव्य चौराहा, गवर्नमेंट प्रेस, सब्जीमंडी चौराहा, पीएचक्यू चौराहा, हीरा हलवाई, लोकसेवा आयोग, इंडियन प्रेस, बालसन, संगम पेट्रोल पंप, जीटी जवाहर, लाल सड़क चौराहा, फोर्ड रोड चौराहा, त्रिवेणी मार्ग होते हुए पाकड़ तिराहा, त्रिवेणी रैम्प, लेटे हनुमान जी, अक्षयवट मार्ग पर दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक ई-रिक्शा टेंपो, प्राइवेट बसें, सिटी बस, रोडवेज बस का संचालन नहीं होगा।
 

9. जिन दोपहिया व चारपहिया वाहनों को झूंसी की तरफ से शहर की ओर आना है वो सरदार पटेल मार्ग से अलोपी बाग पुल पर चढ़कर बांगड़ चौराहे से रामबाग होते हुए शहर की तरफ जा सकेंगे तथा शहर से झूंसी की ओर जाने वाले भी इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे।
 

10. नैनी से शहर की ओर आने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहन लेप्रोसी से बांगड़- रामबाग से बैरहना होकर शहर ओर जा सकेंगे।
 

11. शहरी क्षेत्र चौक, करेली सिविल लाइंस से एयर शो देखने संगम आने वाले बांगड़ धर्मशाला चौराहा से हर्षवर्धन चौराहा के पास 17 नंबर पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे। वह काली मार्ग से संगम जा सकेंगे।
 

12. शहरी क्षेत्र राजापुर, शिवकुटी, ममफोर्डगंज, कटरा, अल्लापुर से एयर शो देखने आने वाले लोग अलोपीबाग मंदिर चौराहा गल्लामंडी तथा नागवासुकि पर बने पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े करेंगे।
 

13. नैनी की तरफ से एयर शो देखने आने वाले लोग अन्ध विद्यालय से नवप्रयागम पर पार्किंग कर अरैल घाट जा सकेंगे।
 

14. झूंसी की तरफ से एयर शो देखने आने वाले लोग टीकरमाफी से झूूंसी गंगा की तरफ उतरकर टीकरमाफी मार्ग पर वाहन पार्क कर गंगा किनारे से एयरशो देख सकेंगे।

16. शहर से धूमनगंज जाने वाले लोग कर्बला, चकिया, राजरूपपुर, झलवा चौराहा, डीआरएम आफिस मार्ग का प्रयोग कर जा सकेंगे।

विज्ञापन

rayagraj Air Show: Vehicles will not ply on Shastri Bridge and New Yamuna Bridge for two days and three hours.
बमरौली स्थित वायु सेना मुख्यालय पर एयर शो का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

07.10.2023

1. शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक पोंगहट पुलिया से चुंगी चौराहे तक बांया लेन बंद रहेगा तथा वाहनों का संचालन दाहिने लेन पर किया जाएगा।
 

2. सांय काल पांच बजे से रात 10 बजे तक पूरामुफ्ती से हल्के वाहन मनौरी होते हुए एयरपोर्ट रोड होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
 

3. वीवीआईपी मार्ग-

एयर फोर्स स्टेशन बमरौली से हैप्पी होम, पोंगहट पुलिया, ट्रांसपोर्ट नगर, प्रीतम नगर, महिला ग्राम सप्लाई डिपो, हाईकोर्ट फ्लाईओवर, एकलव्य चौराहा, गवर्नमेंट प्रेस, सब्जीमंडी चौराहा, पीएचक्यू चौराहा, हीरा हलवाई, लोकसेवा आयोग, इंडियन प्रेस, बालसन, संगम पेट्रोल पम्प, जीटी ज्वाहर, लाल सड़क चौराहा, फोर्ड रोड चौराहा, त्रिवेणी मार्ग होते हुए पाकड़ तिराहा, त्रिवेणी रैम्प, लेटे हनुमान जी, अक्षयवट मार्ग पर सांय 17.00 बजे से 22.00 बजे तक ई-रिक्शा टैम्पो, प्राइवेट बसें, सिटी बस, रोडवेज बस का संचालन नहीं होगा।

rayagraj Air Show: Vehicles will not ply on Shastri Bridge and New Yamuna Bridge for two days and three hours.
वायु सेना दिवस में एयर शो के लिए अभ्यास के दौरन मालवाहक विमान सी 295 ग्लोब, सूर्यकिरण विमान, सारंग। - फोटो : अमर उजाला

08.10.2023
 

1. प्रातः 05.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक बमरौली क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। शहर से धूमनगंज जाने वाले लोग राजरूपपुर, झलवा चौराहा, डीआरएम आफिस मार्ग का प्रयोग कर जा सकेंगे। बमरौली की तरफ से शहर की तरफ आने के लिए पूरामुफ्ती/ मंदर मोड़ से एयरपोर्ट रोड- झलवा राजरूपपुर कर्बला तिराहा से महिला ग्राम होकर आवागमन कर सकेंगे।
 

2. कानपुर- प्रयागराज मार्ग से आने वाले बड़े वाहनों का कोखराज से डायवर्जन किया जाएगा, कोखराज से प्रयागराज शहर की तरफ कोई भी बड़े वाहन प्रवेश नहीं करेंगे।
 

3. कौशाम्बी की तरफ से भगवतपुर मोड़ से लाहुल पार्क बमरौली की ओर कोई बड़ा वाहन नहीं आएगा तथा कर्बला तिराहा व हैप्पी होम से भी कोई बड़ा वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
 

4. दोपहर 12 बजे से रात्रि आठ बजे तक अंदावा की तरफ से शहर की तरफ आने वाले किसी प्रकार के बड़े वाहन एवं प्राइवेट बसें, सिटी बस, रोडवेज बस का संचालन नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed