प्रयागराज। कारगिल विजय दिवस केउपलक्ष्य में इलाहाबाद छावनी परिषद की ओर से शनिवार को आयोजित पांच किलोमीटर की मिनी मैराथन दौड़ रत्नेश यादव और अजंलि पटेल ने जीत ली। पुरूष वर्ग में सनी निषाद को दूसरा और रोहन साहू को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में अंजु यादव ने दूसरा और रेशमी अग्रहरि को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह ढाई किलोमीटर की फन मैराथन में दूधनाथ को प्रथम, अतुल यादव द्वितीय और धर्मेंद्र कुमार को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में श्रेया प्रथम, प्रीति यादव द्वितीय रहीं।
शनिवार को करियप्पा रोड विजय चौक से मुख्य अतिथि कर्नल राबर्ट परेरा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। यह दौड़ करियप्पा रोड होते हुए कैंटोमेंट गेस्ट, बत्रा द्वार, अकबरपुर रोड, विक्रमादित्य मार्ग से हुए कैंट के गिरिजाघर केपास समाप्त हुई। उधर, ढाई किलोमीटर के फन मैराथन की शुरुआत छावनी परिषद के सीईओ अमित कुमार बाबूराव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेजर जनरल जीओसी हेड पूर्वी एमपी और यचूी सब एरिया अनिल द्विवेदी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर सेना के वरिष्ठ अधिकारीगण और जवान मौजूद रहे।

Ratnesh and Anjali win Mini Marathon- फोटो : CITY DESK