{"_id":"5e94b1d18ebc3e76c83e2e36","slug":"ration-card-canceled-it-is-difficult-to-become-golden-card-in-ayushman-allahabad-news-ald2732736128","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड निरस्त तो आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड बनाना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड निरस्त तो आयुष्मान योजना में गोल्डन कार्ड बनाना मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हजारों की संख्या में निरस्त किए गए राशनकार्डों की वजह से गरीबों का आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना में इलाज कराना भी मुश्किल होगा। आधार से लिंक निरस्त राशनकार्डों के नंबरों का मिलान न होने के कारण गोल्डन कार्ड बनवाना भी मुश्किल होगा। इस संबंध में वरिष्ठ पार्षद कमलेश सिंह ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से इसकी शिकायत की है।
पार्षद कमलेश सिंह के मुताबिक हजारों की संख्या में मनमाने तरीके से निरस्त किए गए राशनकार्डों के धारक गरीब परेशान हैं। कई गरीबों का इलाज नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में राशनकार्ड का महत्व है। उसी के आधार पर सूची में लोगों के नाम हैं। अब कार्ड नहीं हैं तो न तो गोल्डन कार्ड बनेंगे और न ही गरीबों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना से राशनकार्डों की अनिवार्यता समाप्त कर नए सिरे से निरस्त राशनकार्ड जारी कराने की मांग की है।
पीएम, सीएम और मुख्य सचिव से मांग की गई है कि मनमाने तरीके से फीडिंग और सीडिंग के नाम पर राशनकार्ड निरस्त करने वाले अफसरों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
राशन कार्ड निरस्त, एडीएम सप्लाई को ज्ञापन
संजय नगर मलिन बस्ती अल्लापुर, एलआईसी झोपड़पट्टी, टैगोर टाउन, सोहबतियाबाग मलिन बस्ती में रहने वालों में अधिकांश के राशनकार्ड बिना जांच के निरस्त किए जाने से गरीबों के सामने भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। हजारों के संख्या में ऐेसे भी लोग हैं, जिनके आवेदन के बाद भी राशनकार्ड नहीं बनाए गए। नागरिक संघर्ष मोर्चा के संयोजक शिव सेवक सिंह ने सोमवार को एडीएम सप्लाई को ज्ञापन दिया। उनसे मांग की गई है कि गरीबों के निरस्त राशनकार्ड बहाल किए जाएं। जिन लोगों ने आवेदन किया है, उनके राशनकार्ड तुरंत बनवाएं जाएं ताकि लोगों को सरकारी राशन समेत अन्य सुविधाएं मिल सकें। वहीं शिव सेवक सिंह ने रोज की तरह सोमवार को भी मलिन बस्तियों में भोजन वितरण का काम किया।