झूंसी, फाफामउ और नैनी में भी बना रैपिड एंटीजन टेस्ट सेंटर
- पीएचसी भोला का पुरा की जगह अब नंद किशोर इंटर कॉलेज धूमनगंज में होगी जांच
प्रयागराज। जिले मेें कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीन और रैपिड एंटीजन टेस्ट सेंटर स्थापित किया है। हालांकि, इस पर अभी डीएम स्वीकृति मिलनी बाकी है। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार तक डीएम की स्वीकृति मिल जाएगी उसके बाद बृहस्पतिवार को नए सेंटरों पर एंटीजन टेस्ट शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा धूमनगंज के भोला का पुरा पीएचसी पर हो रही जांच को बंद कर दिया गया है। उसके स्थान पर अब नंद किशोर इंटर कॉलेज धूमनगंज में जांच होगी।
सीएमओ ने बताया कि ये तीन नए स्थान नैनी, झूंसी और फाफमउ में हैं। फाफामउ में यह जांच राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में, झूंसी में गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज शेरडीह, नैनी मं सेंट बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में होगा। इन तीन स्थानों पर जांच शुरू होने से रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। जबकि दारागंज, पीएचसी, अर्नी मेमोरियल इंटर कॉलेज स्टेनली रोड, मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज अटाला, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज कीडगंज और बेनीगंज शाखा, केपी इंटर कॉलेज, हाईकोर्ट डिस्पेंसरी में हो रही है। इसके अलावा जिले की सभी सीएचसी सेंटरों पर भी जांच शुरू कर दी गई है।