{"_id":"60c902df8ebc3e7c6b5051a5","slug":"rape-case-of-girl-in-srn-statement-of-doctor-couple-also-recorded","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएन में युवती से रेप प्रकरण: डॉक्टर दंपति का भी दर्ज हुआ बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएन में युवती से रेप प्रकरण: डॉक्टर दंपति का भी दर्ज हुआ बयान
Wed, 16 Jun 2021 01:13 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:13 AM IST
सार
- पुलिस ने की पूछताछ, सिर्फ एक चिकित्सा स्टाफ का बयान शेष
विज्ञापन
गैंगरेप
विस्तार
एसआरएन अस्पताल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मंगलवार को दो और डॉक्टरों का बयान दर्ज किया गया। इसमें ऑपरेशन के वक्त मौजूद रहे डॉक्टर दंपति शामिल हैं। इस तरह पुलिस ने कथित घटना के वक्त ऑपरेशन थियेटर में मौजूद चिकित्सा स्टाफ में से एक को छोड़कर अन्य सभी का बयान दर्ज कर लिया है। जल्द ही शेष बचे चिकित्सा स्टाफ का बयान दर्ज कर आगे की विवेचना की जाएगी।
मिर्जापुर निवासी युवती से दुष्कर्म के आरोप मामले में पुलिस ने आठ जून को केातवाली में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद से पुलिस कथित घटना के वक्त मौजूद चिकित्सा स्टाफ का बयान दर्ज करने में जुटी है। बता दें कि युवती के भाई की तहरीर पर अज्ञात चिकित्सा स्टाफ के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
पुलिस का कहना है कि विवेचना के क्रम में ही वादी और कथित घटना के वक्त ऑपरेशन थियेटर में मौजूद स्टाफ का बयान दर्ज किया जा रहा है। वादी से घटना से संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है। मामले में अफसर ज्यादा कुछ बोलने से इंकार करते रहे। उनका यही कहना है कि विवेचना जारी है। सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।