फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ramganga's water level increased, pitching started

Prayagraj News: रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, पिचिंग बही

Thu, 17 Aug 2023 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 17 Aug 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Ramganga's water level increased, pitching started
फतेहगंज पश्चिमी। पहाड़ों पर हुई बारिश से रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है। फतेहगंज पश्चिमी के गांव गौतारा और गौंटिया में सिंचाई विभाग की ओर से बनाई गई पिचिंग भी बह गई है। पिछले दो दिनों में सैकड़ों बीघा फसल रामगंगा नदी में समा चुकी है।
विज्ञापन

करीब 90 लाख रुपये की लागत से सिंचाई विभाग ने यहां पिचिंग बनाई थी। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों ने मानक के अनुरुप निर्माण नहीं किया। इसी वजह से पिचिंग पानी में बह गई। उन्होंने बताया कि अब नदी तेजी से कटान कर रही है। किसान भूपेंद्र गंगवार की 20 बीघा जमीन नदी में समा गई। तुलसीराम, सीताराम, तेजराम, फूलचंद्र आदि की जमीन भी नदी में समा गई।
विज्ञापन


--गुर्जर गौंटिया पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारी


फरीदपुर। जलस्तर बढ़ने के बाद रामगंगा नदी तेजी से कटान कर रही है। गुर्जर गौंटिया में नदी आबादी से 100 मीटर की दूरी पर रह गई है। इससे ग्रामीणों में डर है। बुधवार को सिंचाई विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे। किसानों ने बताया कि सैकड़ों बीघा कृषि भूमि नदी में समा गई है। अधिकारियों ने कटान रोकने के लिए जल्द ही बांध का निर्माण करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed