फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram temple in Ayodhya will take the form of nation temple with public dedication: Swami Vasudevanand

जन समर्पण से अयोध्या में राम मंदिर लेगा राष्ट्र मंदिर का रूप: स्वामी वासुदेवानंद

Mon, 15 Feb 2021 01:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ram temple in Ayodhya will take the form of nation temple with public dedication: Swami Vasudevanand
prayagraj news : स्वामी वासुदेवानंद। - फोटो : prayagraj
संगम की रेती पर रविवार को विश्व शांति और सर्व मंगल के लिए रुद्राभिषेक यज्ञ किया गया। इसमें राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य जगद्गुरू स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती की मौजूदगी में आहुति दी गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं को दिए संदेश में स्वामी वासुदेवानंद ने कहा कि पांच सौ  वर्षों के संघर्ष में लाखों राम भक्तों के बलिदान के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य एवं दिव्य मंदिर बनाने का अवसर करोड़ों हिंदुओं को प्राप्त हुआ है। इसमें संपूर्ण हिंदू समाज को तन, मन, धन से सहयोग करना चाहिए। मंदिर निर्माण के लिए किया गया जन जन का समर्पण राम मंदिर को राष्ट्र मंदिर बनाएगा।
विज्ञापन


जगदगुरु ने कहा कि अयोध्या में दिव्य और भव्य राम मंदिर बनेगा। इस राम मंदिर निर्माण में देश के हर हिंदू का सहयोग होना चाहिए। इस दौरान प्रयागराज की सांसद प्रो  रीता बहुगुणा जोशी के प्रयासों की उन्होंने सराहना भी की। कहा कि प्रो रीता उनकी बहन की तरह हैं। इसलिए कि उनकी मां और रीता का हिमालय और प्रयागराज दोनों से संबंध है। सांसद रीता बहुगुणा ने मुस्कान संस्था की ओर से विश्व कल्याण की कामना से आयोजित यज्ञ की सराहना की। कहा कि इस तरह के अनुष्ठानों से समाज को नई उर्जा मिलेगी।
विज्ञापन


हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति को मजबूती प्रदान करेगा। मुस्कान संस्था के प्रमुख व सांसद प्रतिनिधि डॉ शशिकांत तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पर विहिप गौरक्षा काशी प्रांत के मंत्री लालमणि तिवारी, संतोष त्रिपाठी, प्रमोद जायसवाल,हृदयेश मिश्र, मुरारी लाल अग्रवाल, अभिषेक शुक्ला, संत  प्रसाद पांडेय, पदुम जायसवाल, प्रतीक पांडेय, आनंद तिवारी, दिनेश तिवारी, प्राचीर पांडेय उपस्थित थे।  संचालन राजेश शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed