फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram ride came out with musical instruments, toured many areas of the city

प्रयागराज : गाजे-बाजे संग निकली राम जी की सवारी, शहर के कई इलाकों में किया भ्रमण

Fri, 20 Oct 2023 04:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Oct 2023 04:21 PM IST
सार

डीजे के साथ कलात्मक चौकियों ने हर चौराहे पर अपना धार्मिक कला का प्रदर्शन किया। जिसमे ध्वजा-पताका हाथी-घोड़े और आतिशबाजियों से पूरा क्षेत्र राममय हो गया।

विज्ञापन
Ram ride came out with musical instruments, toured many areas of the city
श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से निकाली गई राम बारात। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से भगवान रामजी की बारात पूरे भव्यता के साथ निकाली गई। भारद्वाज मुनि आश्रम से पूजन अर्चन करने के पश्चात निकाली गई बारात आनन्द भवन स्थित भारद्वाज मुनि आश्रम से प्रस्थान कर विश्विधालय चौराहे फिर नेतराम चौराहे होते हुए लक्ष्मी चौराहे फिर कचेहरी होते हुए राम श्री कटरा रामलीला प्रांगाण में संपन्न हुई।

विज्ञापन






विज्ञापन








इस बार राम-बारात में पहली बार मुख्य आकर्षण बनारस के प्रशिक्षित कारीगरों द्वारा बनाई गई 20 फिट ऊंची और जवाहरात से जरी लगभग 70 लाख की चांदी की चौकी जिस पर प्रभु श्री राम अपने भाइयो के साथ विराजमान होकर पूरे कटरा क्षेत्र में भ्रमण किया। जबलपुर से आए राजकुमार बैंड, सुल्तानपुर से आए लहरी बैंड, प्रयागराज के राम श्याम बैंड, और जबलपुर के तहलका बैड ने लोगों को रोमांचित किया। दूसरा आकर्षण प्रयागराज का संजय बैंड और उनकी आधुनिक लाइट रही जो की पूरे बारात को अपनी रोशनी से चकाचौंध कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ में चल रहे डीजे के साथ कलात्मक चौकियों ने हर चौराहे पर अपना धार्मिक कला का प्रदर्शन किया। जिसमे ध्वजा-पताका हाथी-घोड़े और आतिशबाजियों से पूरा क्षेत्र राममय हो गया। राम बारात का मुख्य संचालन श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता (कुक्कू), उपाध्यक्ष आनन्द अग्रवाल, विपुल मित्तल, मयंक अग्रवाल महामंत्री उमेश चन्द्र केशरवानी कोषाध्यक्ष अश्वनी केशरवानी, मंत्री शिवबाबू गुप्ता, महेश गुप्ता, विपुल मित्तल, दिलीप चौरसिया, मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति आदि ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed