फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rakshabandhan special will run for Delhi on September 3, Railways has decided to see the long waiting list

रेलवे : दिल्ली के लिए तीन सितंबर को चलेगी रक्षाबंधन स्पेशल, लंबी प्रतीक्षा सूची को देख रेलवे ने लिया निर्णय

Fri, 01 Sep 2023 05:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Sep 2023 05:42 PM IST
सार

गाड़ी संख्या 04111 प्रयागराज-आनंद विहार का संचालन रविवार तीन सितंबर की रात 8:30 बजे होगा। इसका ठहराव फतेहपुर में रात 9:55-9:57 बजे, कानपुर सेंट्रल पर रात 11:05-11:10 बजे, इटावा में रात 1:05-1:07 बजे, टूंडला में रात 2:25-2:27 बजे, अलीगढ़ में सुबह 4:13-4:15 बजे होगा। यह ट्रेन आनंद विहार सुबह 7:15 बजे पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
Rakshabandhan special will run for Delhi on September 3, Railways has decided to see the long waiting list
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली रूट की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रक्षाबंधन सुपरफास्ट चलाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज जंक्शन से आनंद विहार के लिए रक्षाबंधन सुपरफास्ट तीन सितंबर को रवाना होगी। यह ट्रेन आनंद विहार से चार सितंबर को प्रयागराज के लिए चलेगी।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 04111 प्रयागराज-आनंद विहार का संचालन रविवार तीन सितंबर की रात 8:30 बजे होगा। इसका ठहराव फतेहपुर में रात 9:55-9:57 बजे, कानपुर सेंट्रल पर रात 11:05-11:10 बजे, इटावा में रात 1:05-1:07 बजे, टूंडला में रात 2:25-2:27 बजे, अलीगढ़ में सुबह 4:13-4:15 बजे होगा। यह ट्रेन आनंद विहार सुबह 7:15 बजे पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


इसी तरह 04112 आनंद विहार से सोमवार चार सितंबर की सुबह 9:30 बजे चलकर शाम सात बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। 21 कोच की इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी और स्लीपर के छह-छह, एसी थ्री के चार, एसी टू, एसी फर्स्ट और एसएलआर श्रेणी के दो-दो कोच रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed