फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raksha Bandhan: Sisters tie rakhi on brothers in Naini Central Jail

रक्षा बंधन : नैनी सेंट्रल जेल में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, सुबह से ही लगी रही भारी भीड़

Thu, 31 Aug 2023 05:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 05:09 PM IST
सार

सबसे पहले जेल में बंद महिलाओं की मुलाकात उनसे मिलने आए उनके भाइयों से कराई गई। इसके बाद पुरुष बंदियों की मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह सात बजे से मुलाकात शुरू हुई जो सायं चार बजे तक चली। महिलाएं जेल में बंद अपने भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं।

विज्ञापन
Raksha Bandhan: Sisters tie rakhi on brothers in Naini Central Jail
नैनी जेल में भाइयों को राखी बांधतीं बहनें। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय कारागार नैनी में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। सुबह से ही जेल के बाहर लंबी कतार लग गई थी। मुलाकात तीन शिफ्ट में कराई गई। हर शिफ्ट में तीन से चार सौ महिलाएं शामिल रहीं। इस बार नई व्यवस्था के तहत जेल प्रशासन द्वारा मुलाकात पर्ची का कोई शुल्क नहीं लिया गया। साथ ही महिलाओं को रोली, अक्षत, रक्षा सूत्र और दो लड्डू एक बंदी के लिए उपलब्ध कराया गया। हालांकि ज्यादातर महिलाएं सारा सामान अपने साथ लेकर आई थीं।

विज्ञापन




विज्ञापन



 

सबसे पहले जेल में बंद महिलाओं की मुलाकात उनसे मिलने आए उनके भाइयों से कराई गई। इसके बाद पुरुष बंदियों की मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। सुबह सात बजे से मुलाकात शुरू हुई जो सायं चार बजे तक चली। महिलाएं जेल में बंद अपने भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं। मिठाई और खाने पीने की वस्तुएं तो जेल के अंदर ले जाने की अनुमति थी। बहनें तमाम गिफ्ट और कपड़े भाइयों के लिए लाई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Raksha Bandhan: Sisters tie rakhi on brothers in Naini Central Jail
नैनी जेल में भाइयों को राखी बांधती बहनें। - फोटो : अमर उजाला।

जेल प्रशासन की ओर नि:शुल्क किया गया रक्षा सूत्र और लड्डू

जेल के गेट पर ही बंदियों का नाम लिखकर उसे जमा कर लिया गया। पैकेट को चेक के बाद संबंधित बंदियों के पास गिफ्ट पहुंचा दिए जाएंगे। जेल के भीतर कैंटीन में भी मिठाइयों की बिक्री हो रही थी। कई भाई और बहन दोनों जेल में बंद हैं। ज्यादातर दहेज के केस में ऐसा हुआ है। इनकी भी मुलाकात कराई गई। बताया जा रहा है कि करीब चार परिवार इस तरह के हैं जिनके भाई और बहन दोनों जेल में बंद हैं। नैनी जेल आने वाले किसी भी मुलाकाती को आज वापस नहीं किया गया। सभी की मुलाकात कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed