फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rakesh Tikait said that BJP is expert in winning elections dishonestly, took a jibe at BJP's victory in the by

राकेश टिकैत बोले : बेइमानी से चुनाव जीतने में माहिर है भाजपा, उप चुनाव में भाजपा की जीत पर कसा तंज

Sun, 06 Nov 2022 08:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Nov 2022 08:18 PM IST
सार

राकेश टिकैत ने कहा है कि अगला निशाना है प्रेस और मीडिया की आजादी है। कहा कि जब तक मीडिया अपनी जान बचा सकती है बचा ले। उन्होंने कहा है कि जब-जब भी चुनावों में बेईमानी की जाएगी तो नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said that BJP is expert in winning elections dishonestly, took a jibe at BJP's victory in the by
राकेश टिकैत प्रयागराज पहुंचे, किसान महापंचायत में की शिरकत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झलवा में आयोजित महापंचायत के पूर्व राकेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन की ओर से आयोजित वाहन जुलूस में भी शामिल हुए। वाहन जुलूस पुरामुफ्ती से झलवा चौराहे तक आया। इस दौरान तमाम स्थानों पर उनका यूनियन कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने स्वागत किया। राकेश टिकैत पर फूल बरसाए गए। उनके वाहन जुलूस की वजह से जीटी रोड पर लंबा जाम भी लग गया।

विज्ञापन



झलवा पहुंचने के बाद टिकैत मीडिया से रूबरू हुए। यहां यूपी के गोला गोकर्णनाथ सीट के उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत पर राकेश टिकैत ने कहा कि बेईमानी से कोई भी चुनाव जीत सकता है। सरकार इसी तरह से 2024 का लोकसभा चुनाव भी जीत जाएगी। कहा कि चुनाव आयोग से लेकर सारी जगह सरकार के ही अफसर हैं। ऐसे में इसे कौन हरा सकता है। 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अब लखनऊ में एक बड़ा आंदोलन होगा। किसानों से जुड़े तमाम मुद्दों को लेकर 26 नवंबर को विधानसभा का घेराव होगा। इसमें प्रदेश भर के किसान शिरकत करेंगे। 26 नवंबर 2020 को ही किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर दिल्ली में आंदोलन शुरू किया गया था। अब सरकार वादों से मुकर रही है। इस वजह से एक बार फिर से उसी तारीख से अब लखनऊ से आंदोलन शुरू किया जाएगा। 


कहा कि वहां पहले ट्रैक्टर से जाने की तैयारी थी, लेकिन शहर में जाम न लगे इस वजह से अब हम सभी लोग ट्रेनों एवं बसों से लखनऊ पहुंचेंगे। टिकैत ने कहा कि अभी 10-12 दिन वह पूर्वांचल में ही हैं। हर रोज किसी न किसी जिले में वह महापंचायत में शामिल होंगे। उधर, महापंचायत के बाद वह युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह की मां, जो जार्जटाउन के एक अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें देखने के लिए भी गए। शाम को संगम तट स्थित लेटे हुए हनुमान जी का उन्होंने दर्शन किया। अनुज सिंह ने बताया कि टिकैत सोमवार को मिर्जापुर के लिए रवाना होंगे।

इविवि के आंदोलन में भी शामिल होगी भाकियू
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन का टिकैत ने समर्थन किया। कहा कि प्रयास किया जाएगा कि वह 26 नवंबर के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात करने के लिए यहां आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed